iQOO Z11 5G फोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म! कंपनी ने शेयर किया टीज़र

Join Us icon

iQOO Z11 Lite 5G फोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है और इस मोबाइल की बिक्री शुरू होते ही कंपनी ने सीरीज के अगले मोबाइल को भी टीज़ कर दिया है। ब्रांड की ओर से हिंट दे दिया गया है कि वह भारत में अपना नया iQOO Z11 5G फोन लेकर आ रही है जिसे अगस्त में लॉन्च कर दिया जाएगा। आइकू इंडिया के सीईओ ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल के जरिये आइकू ज़ेड11 इंडिया लॉन्च से जुड़ी पोस्ट कर दी है।

iQOO Z11 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

आइकू ज़ेड11 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कंपनी ने अपकमिंग फोन की जानकारी दी है। दरअसल ब्रांड की ओर से एक टीज़र जारी किया गया है जिसमें 0 और 1 डिजिट को कई बार लिखा गया है। इस पोस्ट मे 1 नंबर को 11 बार लिखा गया है जो iQOO Z11 की ओर ईशारा करता है।

इस ट्वीट में Create, Style, Power जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया गया है जो आइकू ज़े11 के डिजाइन और स्पेक्स को दर्शाता है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी आधिकारिक तौर पर फोन का नाम और लॉन्च डेट अनाउंस कर देगी।

iQOO Z11 5G स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11 5जी फोन को चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। चाइना में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लाया गया था जब्कि ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। वहीं लीक्स की मानें तो इंडिया में आइकू ज़ेड11 MediaTek Dimensity 7500 Turbo पर लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी फोन भारत में इस प्रोसेसर पर नहीं आया है।

iQOO Z11 5G की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 9,020एमएएच बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। बताते चलें कि डिवाइस में मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड मजबूत बॉडी के साथ ही IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है जो इसे वॉटरप्रूफ फोन बनाती है।

iQOO Z11 5G

आइकू ज़ेड11 5जी फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 2160Hz PWM डिमिंग और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है फोन का ग्लोबल मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और चाइना मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। हमारा अनुमान है इंडिया में इस 5जी फोन को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है। चीन में iQOO Z11 16MP सेल्फी सेंसर और ग्लोबल मार्केट में 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया है। यानी भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here