iQOO Z12x 5G Bluetooth SIG पर लिस्ट, iQOO Z11x 5G के सक्सेसर के तौर पर हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/iqoo-z11x-5g-launched-.jpg

iQOO अपनी Z-सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग iQOO Z12x 5G Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम सामने आया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि iQOO Z12x 5G को मौजूदा iQOO Z11x 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12x 5G Bluetooth SIG लिस्टिंग

Bluetooth SIG वेबसाइट पर iQOO Z12x 5G को I2604 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में डिवाइस का मार्केटिंग नेम iQOO Z12x 5G भी देखा जा सकता है।

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन से फिलहाल फोन के फीचर्स या हार्डवेयर की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कंपनी ने अभी iQOO Z12x 5G के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन पर सामने आने से लगता है कि फोन का लॉन्च कुछ महीनों में हो सकता है।

iQOO Z12x 5G में मिल सकते हैं ये फीचर्स

iQOO Z12x 5G के स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इसके फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं है। हालांकि, फोन को iQOO Z11x 5G के सक्सेसर के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ हार्डवेयर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है। नए iQOO Z12x 5G में कंपनी इससे बेहतर डिस्प्ले दे सकती है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया था। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। वहीं, आगामी Z12x 5G में नए चिपसेट और बेहतर मेमोरी कॉन्फिगरेशन मिल सकते हैं।

कैमरा और बैटरी के मामले में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। iQOO Z11x 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि पावर के लिए इसमें 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसलिए नए मॉडल में इससे बड़ी बैटरी या फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

फिलहाल iQOO ने Z12x 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Bluetooth SIG लिस्टिंग के बाद आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।