जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, यहां देखें संसद की लाईव बहस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/370.jpg

‘गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त‘ जब भी कश्मीर का नाम आता है तो अमीर खुसरों द्वारा लिखी लाईनें सबसे पहले जेह़न में आती है। इसका मतलब है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, बस यहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का कितना अहम हिस्सा है यह कोई बताने वाली बात नहीं। कश्मीर की सुंदरता पर आतंक व अलगाव वाद के दाग लगातार लगते रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही जम्मू-कश्मीर का आंचल साफ होने वाला है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने वाली है।

भारत में गृहमंत्री अमित शाह ने आज राज्य सभा में स्पीकर और सभी सदस्यों के समक्ष जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पेश कर दिया है। यह बिल यकिनन भारत के इतिहास का एक बेहद ही गंभीर और अहम मुद्दा है। अमित शाह द्वारा बिल पेश किए जाने के साथ ही समूची राज्य सभा में हंगामा भी भरपा। राज्य सभा के बाद अब अमित शाह लोक सभा के सामने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल पेश करने वाले हैं।

यदि आप भी भारत के भविष्य से जुड़े इस बड़े फैसले को अपने फोन पर लाईव देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

राज्य सभा टीवी

लोक सभा टीवी

केंद्र सरकार की ओर से राज्‍यसभा में बड़ा ऐलान किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का संकल्‍प पेश करते हुए पुनर्गठन विधेयक सामने रखा है। इसके अलावा जम्‍मू और कश्‍मीर से आर्टिकल 35ए हटा दी गई है। भारतीय राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्टिकल 35ए हटाने को मंजूरी दी है और भारत का राजपत्र भी जारी कर दी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर से जुड़ें 5 बड़ें फैसले

1. जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बिल पास।
2. जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 35A हटाया गया।
3. जम्‍मू-कश्‍मीर दो अलग अलग हिस्सों में बांटा गया।
4. जम्‍मू-कश्‍मीर अब अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा।
5. लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।