
Jio एक बार फिर अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स को मुफ्त अतिरिक्त डाटा दे रहा है। 2GB प्रति दिन हाई स्पीड डाटा 5 दिनों की वैधता के साथ आता है। माना जा रहा है कि कोरोनो वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों के लिए जियो ने इस ऑफर को फिर पेश किया है। कंपनी ने अप्रैल में भी इसी तरह की पेशकश की थी, जिसमें चुनिंदा उपभोक्ताओं को चार दिनों की वैधता के साथ 2GB दैनिक मुफ्त डाटा दिया जा रहा था। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Reliance Jio ने अपने इस फ्री लाभ को ‘Jio Data Pack’ का नाम दिया है। यह पैक जियो उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से फ्री है। पैक के तहत Jio यूजर्स को हर दिन 2जीबी 4जी डाटा फ्री में दिया जा रहा है। बिना किसी रिचार्ज के यूजर्स के नंबर पर 2जीबी इंटरनेट डाटा क्रेडिट किया जा रहा है। बता दें कि यह डाटा कंपनी की ओर से 5 दिन तक दिया जाएगा। यानि 5 दिन में जियो यूजर्स को कुल 10जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vodafone: जानें 365 दिनों की वैधता वाला कौन सा प्लान है दमदार

Onlytech वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने चुनिंदा यूजर्स के अकाउंट में 2GB डेली ऐड ऑन डाटा पैक क्रेडिट किए हैं। इन यूजर्स को यह डेटा 5 दिन की वैलिडिटी के साथ मिला है। हालांकि, हमने जब अपने माए जियो ऐप में फ्री डाटा की जानकारी लेनी चाही तो हमें इस प्रकार का कोई फ्री डाटा नहीं मिल रहा था।
ऐसे चेक करें आपको फ्री डेटा मिला या नहीं
आपको फ्री डेटा मिला या नहीं यह चेक करने के लिए आपको My Jio App में ‘My Plans’ सेक्शन में जाना होगा। यहां आपको डाटा पैक टाइटल के अंदर डीटेल्स नजर आएंगी। अगर आपको एक्स्ट्रा डाटा मिला है तो करंट प्लान बेनेफिट्स के साथ एक्सट्रा डाटा दिखाई देगा। इसे भी पढ़ें: इस टेलीकॉम कंपनी ने दी Jio को चुनौती, पेश किया सबसे ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, यह बात भी साफ नहीं हो पाई है कि किन यजूर्स को फ्री डाटा ऑफर मिल रहा है। कई यूजर्स को रैंडम तरीके यह डाटा मिला है।


















