
रिलायंस जियो ने हाल ही में 98 रुपये वाला अपना प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्लान के आने के बाद यह जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज बन गया है। वहीं, इस रिचार्ज में कई शानदार फायदे भी दिए जा रहे हैं। लेकिन, अगर इस प्लान की तुलना हम सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 97 रुपए वाला प्लान से करें तो जियो का प्लान कहीं भी आगे बढ़ता हुआ नजर नहीं आता है। 1 रुपए कम वाला BSNL का रिचार्ज हर मामले में जियो के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान से कम दिखाई देता है। आइए आगे आपको बताते हैं कि बीएसएनएल के 97 रुपए वाला प्लान और जियो के 98 रुपए वाले प्लान क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
Jio Rs 98 Vs BSNL Rs 97 प्रीपेड प्लान
दोनों ही कंपनियों के प्लान की जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अभी भी 4G सर्विसेज ऑफर नहीं कर पाई है जबकि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 5G की तैयारी कर रही हैं। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio और Google का एक्सक्लूसिव बजट फोन दिवाली में हो सकता है लॉन्च
Jio का 98 रुपए वाला प्लान
- अगर बात करें रिलायंस जियो के 98 रुपए वाले इस नए प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- इस वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डाटा दिया जाएगा। इसका मतलब इस प्लान में आपको कुल 21GB डाटा मिलेगा।
- वहीं, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा। यानी, आप किसी भी नंबर पर फ्री में कॉल कर सकते हैं।
- रिलायंस इस प्लान में आपको जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity, JioCloud का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।
BSNL का 97 रुपए वाला प्लान
- बीएसएनएल के 97 रुपये वाले प्लान में वॉइस कॉलिंग बेनिफिट ऑफर किया जाता है। इसमें किसी प्रकार की FUP लिमिट नहीं है।
- इसके अलावा इस बीएसएनएल प्लान 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
- वहीं, बीएसएनएल ग्राहकों को 2 जीबी FUP डेटा हर दिन मिलता है। यानी 28GB डेटा का फायदा ग्राहक ले सकते हैं।
- बीएसएनएल के प्लान में Lokdhun कॉन्टेंट का फ्री ऐक्सिस दिया जाता है।
नोट: बात करें फायदे की तो BSNL के प्लान से ज्यादा बेनिफिट मिलता है। हालांकि, अगर आप नेटवर्क क्वालिटी और डाटा स्पीड चाहते हैं तो रिलायंस जियो का प्लान ज्यादा बेहतर है।




















