
पिछले कई सालों से यूजर्स लगातार 30 और 31 दिन के मंथली प्लान की मांग कर रहे थे। वहीं TRAI के आदेश के बाद लगभग सभी मोबाइल सर्विस प्रदाताओं ने कैलेंडर प्लान को पेश किया दिया है। यूजर्स के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। क्योंकि पिछले कई सालों से वे 28 दिनों के प्लान का विरोध कर रहे थे। आज इस लेख में मैं भारत की दो प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी Airtel और Jio के मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना करने वाला हूं। इस कैलेंडर प्लान की सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको कैलेंडर के हिसाब से रिचार्ज का ऑप्शान मिलता है। जैसे कि यदि आपने अपना नंबर 11 अप्रैल को रिचार्ज किया है तो अगला रिचार्ज भी 11 मई को ही होगा। प्लान की वैधता मंथ के हिसाब से 30 दिन या 31 दिन का हो सकता है। रही बात प्लान की तो Airtel और Jio के मंथली पैक की कीमत क्रमश: Rs 319 व Rs 259 है और आगे आप इनके प्लान के बेनिफिट्स और ऑफर्स को जान सकते हैं।
Jio Calender Month Plan Rs 259
रिलायंस जियो ने अपने इस प्लान का नाम ही ‘कैलेंडर मंथ प्लान’ रखा है जिसके नाम से ही पता चलता है यह मोबाइल प्लान कैलेंडर के हिसाब से काम करेगा। यह प्लान 259 रुपये में लॉन्च किया गया है जो हर महीने की समान तारीख को अपडेट होगा। अगर महीने में 30 दिन होंगे तो यह Jio plan 30 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करेगा, और अगर 31 दिन वाला महीना हुआ तो रिलायंस जियो के इस प्लान प्लान में 31 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। जियो रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से डेली 1.5 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: यूजर्स की मांग के बाद Jio, Airtel और Vi लेकर आई 1 महीने की वैलिडिटी वाले नए रिचार्ज प्लान! देखें कौन दे रहा क्या फायदा

30 दिन वाले महीने में 45 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा तथा 31 दिन वाले महीने में 46.5 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। दिन में डेढ़ जीबी डाटा खत्म होने के बाद 64केबीपीएसी की स्पीड पर इंटरनेट कनेक्टिविटी एक्टिव रहेगी। इस जियो कैलेंडर मंथ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं साथ ही जियो यूजर Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी सभी Jio Apps का फ्री यूज़ कर सकते हैं।
Airtel 1 Month Plan
हाल ही में जियो के बाद एयरटेल ने 319 रुपये में अपना प्लान पेश किया था। 319 रुपये वाला एयरटेल मंथली प्लान पूरे 1 महीने की वैधता के साथ आता है जो कैलेंडर वैलिडिटी के हिसाब से काम करता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है जिस हिसाब से 30 दिन में 60 जीबी और 31 वाले महीने में कुल 62 जीबी डाटा का यूज़ किया जा सकता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100एसएमएस के साथ ही इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi पर कसी नकेल! 30 दिन वैलिडिटी वाले मोबाइल रिचार्ज, टैरिफ और कॉम्बो वाउचर लाने का मिला ऑर्डर
डाटा, कॉल और SMS के अलावा एयरटेल यूजर्स को 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो (मोबाइल वर्जन) तक पहुंच (प्रति यूजर्स के लिए केवल एक बार लागू), अपोलो सर्कल तक 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और शॉ अकादमी से मुफ्त ऑनलाइन स्टडडी, FASTag की डिलीवरी पर 100 कैशबैक, Wynk Music का एक्सेस, और हैलो ट्यून्स फ्री मिलेगी।
निष्कर्ष
मिलने वाले बेनिफिट्स के लिहाज से, एयरटेल 319 रुपये का रिचार्ज प्लान Jio 259 रुपये के प्लान से बेहतर दिखाई देता है। एयरटेल रिचार्ज प्लान के साथ, आपको पहली बार यूजर्स के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का एक्सेस, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, और विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ प्रति दिन 2GB डाटा जैसे शानदार लाभ मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio की नकल कर VI ने लॉन्च किया 31 दिन वैधता वाला रिचार्ज, 28GB डाटा के साथ मिलेगी Call FREE
हालांकि, यदि आप कम डाटा में संतुष्ट हैं और एक महीने की वैधता से ज्यादा खुश तो Jio 259 रुपये का मंथली रिचार्ज आपको बजट में फिट रहेगा। इस रिचार्ज में 1.5GB डाटा / दिन लाइट ब्राउजिंग और सोशल मीडिया ऐप यूज करने के लिए काफी है।



















