
Reliance Jio की तरफ से हाल ही में अब तक का सबसे खास रिचार्ज प्लान पेश किया गया था, जिसमें 28 नहीं बल्कि अधिकतम 31 दिनों की वैधता दी जा रही है। वहीं, अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्रीपेड रिचार्ज के पोर्टफोलियो में एक नया रिचार्ज एड कर दिया है जो कि 31 दिन की वैधता के साथ लाया गया है। इस रिचार्ज को कंपनी ने 337 रुपये में पेश किया है। साधारण शब्दों में कहें तो Vodafone Idea के रिचार्ज में पूरे महीने की वैधता मिलेगी, इस हिसाब से साल के 11 या 12 रिचार्ज करने होंगे।
VI का 31 दिन वैधता वाला रिचार्ज
28 दिनों की वैधता के हिसाब से यूजर्स को एक साल में 12 माह की जगह 13 माह का रिचार्ज कराना होता है। लेकिन, अब इस रिचार्ज के आने के बाद जियो की तरह ही वोडाफोन आइडिया यूजर्स को साल में सिर्फ 12 ही रिचार्ज कराने होंगे। साथ ही आपको बता दें कि जियो की तरह ही वोडाफोन आइडिया का यह पहला रिचार्ज प्लान है, जिसमें पूरे एक माह की वैधता के साथ आ रहा है।

28GB डाटा और फ्री कॉलिंग
इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Unlimited लिस्ट में एड किया है। प्लान में यूजर्स को 31 दिन की वैधता के साथ 28जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, इस डाटा के अलावा यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 SMS का लाभ मिलेगा।
प्लान में मिलने वाले डाटा, कॉलिंग और एसएमएस का लाभ पूरे 31 दिन के लिए वैध होगा। साथ ही रिचार्ज में Vi Movies और TV Classic का एक्सेस मिलेगा, जिसमें आप अनलिमिटेड मूवी, ओरिजनल कंटेंट, लाइव टीवी, न्यूज और बहुत कुछ देख सकेंगे।
ट्राई ने लगाई थी लताड़
गौरतलब है कि कुछ समय पहले टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक रिचार्ज प्लान ऐसा पेश करने का आदेश दिया था, जिसमें पूरे 31 दिनों की वैधता ऑफर किया जाए। इसी के बाद जियो की तरफ से 259 रुपये वाला प्लान आया और अब वोडाफोन आइडिया की तरफ से 337 रुपये वाला प्लान पेश किया गया है। साथ ही अब जल्द ही एयरटेल की तरफ से इस तरह के प्लान पेश किए जा सकता है।






















