Jio के 250 रुपए से भी कम कीमत वाले 3 प्लान, देंगे हर दिन 2GB तक डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

Join Us icon

भारत में इस समय सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स का ध्यान रखते हुए नई-नई स्कीम पेश कर यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि उससे अच्छी और बेस्ट सर्विस किसी के पास नहीं है। वहीं, यूजर्स को भी कंपनी की नई और शानदार प्लान काफी पसंद आ रहे हैं। कंपनी के पास कई ऐसे प्लान की लंबी लिस्ट मौजूद है जिनमें कंपनी कम कीमत में बेस्ट डेली डाटा बेनिफिट और फ्री कॉलिंग के साथ कई एडिशनल बेनिफिट भी देती है। लेकिन, अगर आप जियो के प्रीपेड यूजर्स हैं और कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं तो हम आपके लिए कंपनी के तीन ऐसे प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 250 रुपए से भी कम है। इस कीमत के अंदर आने वाले कंपनी के टॉप 3 जियो प्रीपेड प्लान्स के बारे में आइए आगे आपको बताते हैं सबकुछ।

Jio का 149 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स की ओर रुख करें तो इसमें भी कंपनी के दूसरे प्लान की तरह ही है जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: आज ही कराएं अपने Jio नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड, बचत के साथ मिलेगा ज्यादा फायदा

jio

Jio का 199 रुपए वाला प्लान

यह प्लान कंपनी ने अपनी बेस्टसेलर की लिस्ट में रखा हुआ है। इतना ही नहीं यह सबसे कम कीमत वाला Jio का Best Seller प्रीपेड प्लान भी है। जियो के 199 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर फ्री और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। जियो के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसे भी पढ़ें: एक साथ देखें Reliance Jio के Super Value, Best Selling और Trending प्लान की लिस्ट, कीमत: 199 रुपए से शुरू

jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india

Jio का 249 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के मिलती है। इतना ही नहीं इस पूरी 28 दिन की वैधता के दौरान यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा मिलता है जो कि कुल 56जीबी डाटा होता है। इसके अलावा प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए कॉलिंग बिल्कुल फ्री देती है। वहीं, दूसरे प्लान्स की तरह ही इस रिचार्ज में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here