Jio यूजर्स को मिला तोहाफा, 30 दिन तक मिलेगा 120जीबी डाटा

Join Us icon

रिलांयस जियो ने कुछ समय पहले ही घर से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए 2399 रुपए वाला वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया था। इस प्लान के साथ ही कंपनी ने अपना नया ‘Work From Home’ एड-ऑन प्लान भी पेश किए थे। लेकिन, लॉन्चिंग के समय इन एड-ऑन पैक की वैधता नहीं थी। इसका मतलब यह था कि इनकी वैधता मौजूद प्रीपेड प्लान पर निर्भर करती थी। लेकिन, यूजर्स की जरुरत को देखते हुए कंपनी ने अब ‘एड-ऑन पैक’ में बड़ा बदलाव किया है। इन प्लान में Jio ने यूजर्स को 30 दिन की वैधता देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि वैधता हाल ही में पेश किए तीनों जियो एड-ऑन पैक पर लागू होगी, जिसमें 251 रुपए, 201 रुपए और 151 रुपए के रीचार्ज शामिल हैं। इन एड-ऑन पैक में यूज़र्स को 50 जीबी तक का हाई-स्पीड डाटा मिलता है। वहीं, कुल मिलाकर इन डाटा पैक में यूजर्स को 120जीबी डाटा दिया जा रहा है। इनका रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा

लेकिन, इन डाटा एड ऑन पैक में कॉलिंग का लाभ न मिलना अभी भी यूजर्स को थोड़ा निराश कर सकता है। वहीं, जियो के ‘वर्क फ्रॉम होम’ प्लान में पेश किेए गए एड-ऑन पैक के लाभ की बात करें तो इनमें वैलेडिटी को छोड़कर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
jio
पहले की तरह ही यूजर्स को 251 रुपए का पैक रीचार्ज पर आपको अभी भी 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। 201 रुपए के पैक में 40 जीबी हाई-स्पीड डाटा और 151 रुपए के प्लान में 30 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही इन सभी प्लान में 30 दिन की वैधता अब दी जा रही है।

अगर बात करें जियो द्वारा हाल ही में पेश किए गए 2,399 एनुअल प्लान की तो इसमें कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की मंथली कोस्ट 200 रुपए पड़ेगी। इसका मतलब 200 रुपए में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलेगी। साथ ही दूसरे ऑपरेटर्स के नंबर पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट दिए जा रहा हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: 2020: 5 महीनों में Jio ने दिए यूजर्स को 5 बड़े झटके

बता दें कि रिलायांस जियो ने ने पिछले साल अपने ग्राहकों को झटका देते हुए आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया था। इसे आसान करते हुए कंपनी ने जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करने के लिए अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर को पेश किए थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here