Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, कीमत 200 रुपये से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/Jio-plan.jpg

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लांस मौजूद हैं। लेकिन, हाल ही में कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में इजाफा किया था। वहीं, कंपनी ने अपने फ्री 5G ऑफर में भी बदलाव किया था, जिसके बाद जियो ने इसे सिर्फ 2GB डेली डाटा देने वाले प्लान तक सीमित कर दिया है। इससे पहले, 239 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत वाले हर प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G ऑफर किया जाता था। इसी को देखते हुए आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 5G प्रीपेड प्लान (Jio ka sabse sasta 5g plan) की पूरी डिटेल देते हैं।

ये है Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान

इस प्लान की कीमत 198 रुपये है। यह न सिर्फ जियो का सबसे सस्ता 5G प्रीपेड प्लान है, बल्कि इंडस्ट्री का सबसे सस्ता 5G प्लान भी कहा जा सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Jio 198 रुपये वाले सबसे सस्ते 5G प्लान की डिटेल

रिलायंस जियो का 198 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन और 2GB डेली डाटा के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैधता केवल 14 दिनों की है। इस प्लान के अतिरिक्त लाभ JioTV, JioCinema और JioCloud हैं। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डाटा की खपत के बाद 5G इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।

हमें लगता है कि यह प्लान संभवतः उन ग्राहकों के लिए लाया गया था जो 5G के लिए बहुत अधिक पैसा खर्चन नहीं करना चाहते हैं। सकते हैं, लेकिन फिर भी इसका अनुभव करना चाहते हैं।

Note: आपको बता दें कि यह प्लान जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी के काफी बाद पेश किया गया था। अगर यह प्लान नहीं होता, तो सबसे सस्ता 5G प्लान जियो का 349 रुपये वाला प्लान होता।

Jio का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान

जियो के सबसे सस्ते 1जीबी प्रीपेड प्लान की कीमत 209 रुपये है। यह जियो का सबसे सस्ता प्लान भी है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ 22GB डाटा भी मिलता है यानी हर दिन 1gb डाटा। 1जीबी डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 100 sms की सुविधा भी मिलती है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV, JioCinema (प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं),JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।