Ambani ने तोड़ा Jio Users का दिल! एक साथ चुपके से बंद किए Disney+ HotStar वाले कई प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/reliance-Jio-mukesh-Ambani.jpg

Reliance Jio Plan: Akash Mukesh Ambani (आकाश मुकेश अंबानी) की कंपनी रिलायंस जिओ (Reliance Jio) ने हाल ही में Jio 5G Welcome Offer (Jio True 5G) को पेश किया था, जिससे ग्राहक काफी खुश थे। लेकिन, यूजर्स की यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रही क्योंकि कंपनी ने एक साथ 12 रिचार्ज प्लान ( Recharge Plan) को चुपके से बंद कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी वेबसाइट और जियो ऐप से Disney+ HotStar के मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले 12 प्लान डिस्कन्टीन्यू कर दिए हैं। आइए, बंद हुए प्लान की जानकारी आपको आगे देते हैं।

जिओ ने यूजर्स को दिया झटका

12 प्लान बंद करने के बाद अभी भी कंपनी के पास 2 प्लान ऐसे हैं, जो इस लोकप्रिय OTT (Disney+ HotStar) के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने कुछ प्लान तो बंद कर दिए हैं। वहीं, कुछ से सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट हटा दिया है। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में सबकुछ।

Jio ने बंद किए ये प्लान

  1. 151 रुपये Disney+ Hotstar (डाटा एड-ऑन प्लान)
  2. 555 रुपये का Disney+ Hotstar (डाटा एड-ऑन प्लान)
  3. 659 रुपये का Disney+ Hotstar (डाटा ऐड-ऑन प्लान)
  4. 333 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  5. 499 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  6. 583 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  7. 601 रुपये Disney+ Hotstar प्लान
  8. 783 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  9. 799 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  10. 1066 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  11. 2999 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान
  12. 3119 रुपये का Disney+ Hotstar प्लान

Note: आपको बता दें कि ऊपर बताए गए प्लान जिओ की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के ऐप से हटा लिए गए हैं। हालांकि, 2,999 रुपये वाला पैक अभी भी लिस्ट है। लेकिन, अब इसके साथ Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा। हालांकि, अभी कंपनी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

अब इन प्लान में मिलता है Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन

बता दें कि अभी भी Jio के 2 प्लान में Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। कंपनी ने 1,499 रुपये और 4,199 रुपये के दो प्लान को Plan With OTT Benefits कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है।

अगर बात करें 1499 रुपये के प्लान की तो इसमें डेली 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के साथ 84 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 4199 रुपये के प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 3GB डाटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस दिए जा रहे हैं। वहीं, साथ ही इन दोनों प्लान में Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।