Jio postpaid plans 2023: देखें बेस्ट पोस्टपेड प्लान के बारे में सबकुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/Jio-Postpaid-plans.jpg

Reliance Jio के पास सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही नहीं बल्कि पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी शानदार प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप समय-समय पर रिचार्ज किए बिना अपने मोबाइल नंबर के बिल की पेमेंट करना पसंद करते हैं तो यह पोस्टपेड प्लान्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए आगे आपको जियो पोस्टपेड प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं, जिसमें डाटा, वैधता के साथ ओटीटी का भी लाभ मिलता है।

2023 के बेस्ट JioPlus पोस्टपेड योजनाओं की लिस्ट

प्लान  बेनिफिट्स  वैधता
Rs 299 30GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio App Suite और 100 एसएमएस डेली एक माह
Rs 399 75GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Netflix Mobile, Prime Video,
Upto 3 family SIMs और 100 एसएमएस डेली
एक माह
Rs 599 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग,
और 100 एसएमएस डेली
एक माह
Rs 699 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Netflix Mobile, Prime Video,
Upto 3 family SIMs और 100 एसएमएस डेली
एक माह
Rs 1,499 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Netflix Mobile, Prime Video और 100 एसएमएस डेली एक माह

 

1. Jio का 299 रुपये वाला प्लान

कंपनी के पास यह सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है, जिसकी कीमत 299 रुपये है। इसमें 30GB डाटा के साथ हर दिन फ्री 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, प्लान जियो के कई ऐप का फ्री एक्सेस भी देता है।

2. Jio का 399 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के साथ कंपनी 75GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS का लाभ दे रही है। वहीं, प्लान का यूज 3 फैमिली सिम के साथ यानी इस प्लान के साथ तीन फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन कराया जा सकता है। इसके अलावा हर सिम के साथ हर महीने 5GB अतिरिक्त डाटा भी प्रोवाइड कराया जा रहा है।

3. Jio का 599 रुपये वाला प्लान

इस पोस्टपेड प्लान में कंपनी अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। वहीं, हर रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। इसमें फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन की सुविधा नहीं है। हालांकि, Jio Cinema, JioTV और Jiocloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

4. Jio का 699 रुपये वाला प्लान

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100GB डाटा, हर रोज 100 फ्री SMS के साथ Netflix और Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में तीन फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन की सुविधा भी दी जाती है।

5. Jio का 1,499 रुपये वाला प्लान

यह सबसे मंहगा Postpaid प्लान है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसमें 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके साथ ही Netflix और Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि, यह प्लान फैमिली मेंबर्स को एड-ऑन सुविधा के साथ नहीं आता।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Jio True 5G सभी Jio पोस्टपेड प्लान पर उपलब्ध है?

Jio True 5G सभी Jio पोस्टपेड प्लान पर उपलब्ध है, जिसमें सबसे किफायती 299 रुपये का प्लान है। हालांकि, 5G सेवाओं का उपयोग करने के इच्छुक उपयोगकर्ताओं के पास एक 5G लैस स्मार्टफोन होना आवश्यक है और उन्हें मोबाइल सेटिंग्स से 5G को मैन्युअल रूप से एक्टिवेट करना आवश्यक है।

Jio पोस्टपेड प्लान में परिवार के सदस्यों को कैसे जोड़ें?

Jio पोस्टपेड प्लान के साथ Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें?

क्या Jio पोस्टपेड प्लान की कीमतों में जीएसटी शामिल है या नहीं?

नहीं, ऊपर या जियो की वेबसाइट पर उल्लिखित जियो पोस्टपेड प्लान की कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। यूजर्स से उनके मासिक बिल पर कुल राशि का 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में लिया जाएगा।