Jio यूजर्स की हुई चांदी, आया 222 रुपये वाला Plan

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Jio.jpg

Reliance Jio अपने ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी के चलते कंपनी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स देने वाले एक नए प्लान को लेकर आई है। इसी के चलते कंपनी टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नए डाटा पैक को पेश किया है, जिसमें डाटा के साथ ही 30 दिन की वैधता दी जा रही है। कंपनी ने इस प्लान का नाम ‘फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक’ दिया है। इससे लग रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद प्लान बंद हो जाएगा। इस प्लान की कीमत 222 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

Reliance Jio 222 Prepaid Plan

अगर बात करें Jio के 222 रुपये वाले प्रीपडे प्लान की तो इसमें 30 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा रिचार्ज में यूजर को 50GB का डाटा मिलेगा। 50GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए है, जो इंटरनेट का यूज ज्यादा करते हैं।

यह रिचार्ज कंपनी की साइट के साथ ही MyJIO App पर भी लिस्ट कर दिया गया है। प्लान का 4G डाटा पैक की लिस्ट में ‘फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक’ के नाम से लिस्ट किया गया है। वहीं, ग्राहक इस रिचार्ज को कराने के लिए रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं। इसके अलावा जियो मोबाइल ऐप से भी रिचार्ज कर सकेत हैं।

30 दिन वाले जियो डाटा पैक