Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G फोन हुए ग्लोबली लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/vivo-v50-price-leak.jpg

Vivo अपना सब-ब्रांड बना रही है जिसे ‘जोवी’ नाम के साथ लाया जाएगा! यह खबर साल 2024 से ही सुनने में आ रही है। लेकिन अब इस अफवाह को कंपनी ने हकिकत में बदल दिया है। जोवी फोन मार्केट में आ गए हैं और Jovi V50 और Jovi V50 Lite को ब्राजील में पेश कर दिया गया है। गौरतलब है कि ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में मौजूद Vivo V50 और V50 Lite के ही रिब्रांडिड वर्ज़न हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Jovi V50 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

जोवी वी50 5जी फोन 2392 × 1080 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह अल्ट्रा स्लीम क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

परफॉर्मेंस

Jovi V50 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्राजील में यह फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम भी मिलती है।

कैमरा

जोवी वी50 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर व 119° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो ​कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए जोवी वी50 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

Jovi V50 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : जोवी वी50 लाइट 5जी फोन को 2392 × 1080 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में फ्लैट स्क्रीन दी है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस 5जी फोन मॉडल में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मौजूद है।

परफॉर्मेंस : Jovi V50 Lite 5G फोन को भी एंड्रॉयड 15 आधारित फनटच 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्राजील में यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम से लैस 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नए जोवी वी50 लाइट 5जी फोन में भी डुअल रियर कैमरा ​दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर मौजूद है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर ​काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Jovi V50 Lite 5जी फोन को वी50 5जी मॉडल की तुलना में अधिक तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Jovi V50 और V50 Lite के फीचर्स