
साउथ की फिल्में ओटीटी ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इस लिस्ट में कमाई में सबको पीछे छोड़ देने वाली फिल्म Kantara आखिरकार ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दरअसल, ऑफिशियल तौर पर Kantara OTT Release Date की जानकारी सामने आ चुकी है। लेकिन, हिंदी भाषी दर्शकों को निराशा हाथ लगेगी क्योंकि फिल्म को फिलाहल हिंदी में नहीं बल्कि Kannada, Malayalam, Tamil और Telugu भाषा में रिलीज किया जा रहा है। आइए आगे जानते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर इस सुपरहिट फिल्म को देखा जा सकेगा।
इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म
‘कांतारा’ की ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इस साउथ इंडियन फिल्म कांतारा को 24 नवंबर 2022 यानी कल से ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। आप प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन के साथ इस फिल्म को देख सकते हैं।
फिल्म कांतारा के ओटीटी रिलीज डेट को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही थी। लेकिन, फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने साफ किया था कि फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा ऑफिशियल तौर पर होगी तभी इसे सच मानें। वहीं, प्राइम वीडियो के साथ ही ऋषभ शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी ओटीटी डेट की घोषणा की है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
कांतारा की कहानी
फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी की बात करें तो यह पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, किवदंतियों और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक राजा ने देवता माने जाने वाले एक पत्थर के बदले अपनी कुछ जमीन गांवों वालों दी। लेकिन, समय के साथ ही अब राजा के वंशज उस जमीन वापस मांग रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर देवता ने राजा से कहा था कि अगर वह जमीन देने की शर्त से वापस पीछे हटा तो अनर्थ का सामना पड़ेगा। इसी कहानी के ईद-गिर्द फिल्म है।


















