सिर्फ 4,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह सस्ता ‘इंडियन’ स्मार्टफोन, Xiaomi – Realme जैसे चीनी ब्रांड्स को देगा चुनौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Karbonn-X21.jpg

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी Karbonn Mobiles ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट प्रोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया है। यूं तो कॉर्बन के सभी मोबाइल फोन कम दाम में ही पेश किए जाते हैं लेकिन ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेग्मेंट में लाया गया है। कॉर्बन एक्स21 को कंपनी की ओर से सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन मार्केट में मौजूद Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo समेत TecnoInfinix जैसे चीनी ब्रांड्स को चुनौती देगा।

Karbonn X21 का प्राइस

Android Go Edition पर बने कॉर्बन एक्स21 को फिलहाल इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Karbonn X21 को बाजार में सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Midnight Blue और Aqua Green कलर में खरीदा जा सकता है।

Karbonn X21 की स्पेसिफिकेशन्स

कॉर्बन एक्स21 एक एंट्री लेवल डिवाईस है जो नॉचलेस डिसप्ले पर बना है। स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स मौजूद हैं जिसमें उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा और फ्लैश भी दी गई है। इसी तरह स्क्रीन के नीचे भी चौडा चिन पार्ट दिया गया है। यह फोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 295पीपीआई सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Realme का बड़ा प्लान तैयार, Narzo 30 के बाद इंडिया में लॉन्च करेगा बेहद सस्ता 5G फोन

Karbonn X21 को Android Go Edition पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 10 ओएस के साथ काम करता है। एंडरॉयड ‘गो’ की खासियत यही है कि यह आपरेटिंग सिस्टम कम रैम व स्टोरेज पर भी बिना लैग के काम करता है तथा ऐसे में गूगल सर्विसेज की लाइट ऐप्स काम करती है जो कम इंटरनेट और बैटरी यूज़ करती है। वहीं कॉर्बन का यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ UNISOC SC9863 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Karbonn X21 स्मार्टफोन एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। डुअल सिम और 4जी समेत सिक्योरिटी के लिए जहां कॉर्बन एक्स21 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।