KGF 2 से लेकर जॉन की Attack हुई OTT पर रिलीज, घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में

Join Us icon

OTT Release of the Weekend: ओटीटी पर इस हफ्ते के आखिर यानी शुक्ररवार को एक के बढ़कर एक कमाल की फिल्में व वेब सीरीज रिलीज हो गई हैं। बढ़ती गर्मी के कारण अगर आप इस वीकेंड बाहर जाने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं तो घर बैठकर ही इन फिल्मों व वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी आज John Abraham की फिल्म Attack से लेकर यश की KGF 2 को रिलीज हो गई है। आइए आगे आपको बताते हैं कि आप इस हफ्ते ओटीटी पर क्या कुछ नया देख सकते हैं।

Attack Part 1

John Abraham movie Attack OTT release zee5

27 मई यानी आज जी5 पर जॉन अब्राहम (John Abraham), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की Attack Part 1 रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अब 190+ देशों में विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर किया जा रहा है। फिल्म ‘अटैक पार्ट 1’ एक एक्शन, ड्राम और रोमांस से भरपूर है। फिल्म की कहानी अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) की जिंदगी के आसपास घूमती हुई नजर आती है जो की इंडियन आर्मी में हैं।

Heropanti 2

tiger shroff heropanti 2 ott release amazon prime video nawazuddin siddiqui tara sutaria

Heropanti 2 भी आज Amazon Prime Video पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आपको टाइगर श्रॉफ के शानदार एक्शन मूव्स और डांस की कमी नहीं मिलेगी। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ने कुल 24.45 करोड़ रुपये की कमाई बड़े पर्दे से की थी।

KGF 2

Kgf 2 yash best action movies on ott amazon prime netflix zee5

South की धमाकेदार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। लेकिन, फिलहाल इस फिल्म को रेंट पर देखा जा सकता है। यानी अगर प्राइम सब्सक्रिप्शन आपके पास है तो भी आपको इस फिल्म को देखने के लिए पैसे देने होंगे। आपको याद दिला दें कि इस फिल्म को इस माह 14 अप्रैल, 2022 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। साथ ही ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) में यश के अलावा Sanjay Dutt, Raveena Tandon, Srinidhi Shetty और Anant Nag जैसे स्टार हैं।

Junior Toolsidas

junior-toolsidas

‘तुलसीदास जूनियर’ जो 23 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में फरवरी 2021 में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजीव कपूर भी हैं। यह फिल्म निधन के बाद की उनकी आखिरी फिल्म है। राजीव के साथ फिल्म में Sanjay Dutt भी हैं।

Stranger Things Season 4

strangers-thing-4

स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 4 इस साल की सबसे बहुप्रक्षित सीरीज में से एक है। इस सीरीज में विनोना राइडर, फिन वोल्फहार्ड, नोआ श्नैप, मिल्ली बॉबी ब्राउन, डेविड हार्बर, कालेब मैकलॉघलिन, गैटन मातराज़ो, नतालिया डायर, चार्ली हीटन, जो कीरी, माया हॉक और अन्य कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि स्ट्रेंजर थिंग्स की बीते 3 सीजन काफी हिट साबित हुए थे।

Nirmal Pathak Ki Ghar Wapsi

nirmal-pathak-ki-ghar-wapsi

निर्मल पाठक की घर वापसी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में वैभव तत्ववादी, विनीत कुमार, अलका अमीन,गरिमा सिंह, पंकज झा, इशिता गांगुली, आकाश मखीजा और कुमार सौरभ जैसे अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हैं। इस सीरीज की कहानी बिहार के जात-पात पर बुनी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here