
Kia India ने भारत में अपनी प्रीमिमय इलेक्ट्रिक व्हीकल Kia EV6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह साउथ कोरियन कार कंपनी Kia की भारत में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है। Kia EV6 को भारत में अभी सिर्फ 100 गाड़ियां भी लॉन्च की गई है। कंपनी फिलहाल अपनी इलेक्ट्रिक कार की भारतीय बाजार में मांग को परख रही है। Kia EV6 को अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी अचीवमेंट के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं। यहां हम आपको भारत में लॉन्च लेटेस्ट Kia EV6 इलेक्ट्रिक व्हीकल के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Kia EV6 स्पेसिफिकेशन्स
Kia EV6 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए कंपनी ने Hyundai का EV प्लेटफॉर्म E-GMP का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब – इलेक्ट्रिक – ग्लोबल मॉड्ययूलर प्लेटफॉर्म है। Kia की इलेक्ट्रिक कार में 77 KWh बैटरी पैक दिया है, जो सिंगल चार्ज में करीब 528 किलो मीटर की रेंज ऑफर करता है। Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 5.2 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार के साथ 350KWh का चार्जर मिलता है जो मात्र 18 मिनट में इस कार को 10% से 80% तक चार्ज कर देता है।
Kia EV6 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट Kia EV6 GT वेरिएंट है जो 229HP पावर के साथ 350Nm की टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसका दूसरा वेरिएंट Kia EV6 GT-Line इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो 347 HP पावर के साथ 605 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही यह वेरिएंट ऑल व्हील ड्राइव सपोर्ट के साथ आता है।
Kia की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल पैनोरॉमिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड, फार्वड कॉलिशन अवॉइड असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और 60 कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यूरो NCAP टेस्टिंग में Kia EV6 को क्रश टेस्ट में 5-स्टार मिले हैं।
Kia EV6 की क़ीमत
The Kia EV6 को भारत में सीधे कोरिया से आयात किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने 100 गाड़ियों को भारत में बेचने का लक्ष्य रखा है। इस कार के दो वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है। Kia EV6 के GT Line RWD और GT Line AWD वेरिएंट को क्रमश 59.95 लाख रुपये और 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में पेश किया गया है।





















