
पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद भी काफी ग्राहक चाहकर भी इलेक्ट्रिक व्हीक्लस (Electric Vechle) नहीं खरीद पा रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कि पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ज्यादा कीमत। लेकिन अब सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे आने वाले समयम में बैटरी से चलने वाली सभी गाड़ियां सस्ती हो जाएंगी। दरअसल, भारत सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी पैक पर जीएसटी दरों को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत (Government slashes GST rates on EVs) कर दिया है, जिससे पूरी ईवी इंडस्ट्री में एक समान जीएसटी दर 5 प्रतिशत हो गई है। इससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric car) की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा बैटरी ही है। यह दूसरी बार है जब भारत सरकार ने बैटरी पर जीएसटी दरों में कटौती की है। 2018 में, सरकार ने जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था।
भारतीय ईवी बाजार में तेजी
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ईवी बाजार में तेजी देखी गई है क्योंकि देश भर में निर्माताओं की बढ़ी संख्या में अपना सेटअप किया है। साथ ही हाल के दिनों में कई नए स्टार्टअप ने बाजार में भी शुरुआत की है और कई के पास ऑल-इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी हैं। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! आ गई दुनिया कि पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 7 महीने!

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा है, “इलेक्ट्रिक वाहन, चाहे बैटरी पैक से लैस हों या नहीं, 5 प्रतिशत की रियायती जीएसटी दर के लिए पात्र हैं।” यह निर्णय जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक के दौरान लिया गया जो कि 28 जून और 29 जून को चंडीगढ़ में आयोजित हुई थी। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
गडकरी पहले दे चुके हैं इलेक्ट्रिक वाहन के सस्ते होने के संकेत
गौरतलब है कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ समय पहले हिंट दिया था कि प्रौद्योगिकी और हरित ईंधन में तेजी से प्रगति से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम हो जाएगी, जिससे वे अगले दो वर्षों में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर हो जाएंगे। इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी रेंज
गडकरी ने कहा, “मैं अधिकतम दो वर्षों के भीतर कह सकता हूं, इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, ऑटोरिक्शा की कीमत पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर, कार, ऑटोरिक्शा के बराबर होंगे। लिथियम-आयन बैटरी की कीमतें कम हो रही हैं। हम जिंक-आयन , एल्यूमीनियम-आयन, सोडियम-आयन बैटरी की इस रसायन शास्त्र को विकसित कर रहे हैं।




















