कल से शुरू हो रही है जियो फोन की प्रीबुकिंग, जानें कब, कहां, कैसे खरीदें और जरूरी डॉक्यूमेंट

पिछले साल सितंबर में रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सर्विस को लॉन्च कर भारत में तहलका मचा दिया था। वहीं इस साल के शुरुआत से ही जियो का 4जी फीचर फोन चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले माह 21 जुलाई को ही मुकेश अंबानी ने जियो के इस फोन से पर्दा उठा चुके हैं। रिलायंस ने इसे जियोफोन नाम से पेश किया है और यह यूजर को 0 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि कपंनी ने 1,500 रुपये का सिक्योरिटी जमा लिया है जो 3 साल में रिफंड हो जाएगा। कल से यह फोन बुकिंग के लिए जा रहा है और आप भी अपने लिए इसे प्रीबुक कर सकते हैं। मुकेश अंबानी ने पहले ही बताया था कि सितंबर के पहले सप्ताह से इसकी उपलब्धता शुरू हो जाएगी।
भले ही जियो के इस फोन को 4जी फीचर फोन कहा जा रहा है लेकिन इसे कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। 2.4-इंच की रंगीन स्क्रीन के साथ इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही फोन में इंटरनेट, फ्रंट और बैक केमरा के अलावा जीयो टीवी, जियो सिनेमा जैसे ऐप भी सपोर्ट है। वहीं फोन में मैप सर्विस भी मिलेगी। अब आप यही सोच रहे होंगे कि इसे कैसे खरीदा जाए। तो चलिए आपको देते हैं पूरी जानकारी। इसके साथ ही बाताते हैं कि कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी।
कैसे मिलेगा फ्री जियो 4जी वोएलटीई फीचर फोन
24 अगस्त यानी कल से जियोफोन की प्री-बुकिंग की जाएगी। जियो 4जी फीचर वोएलटीई फोन को आप जियो ऐप या फिर जियो रिटेल स्टोर पर जाकर बुक करा सकेंगे। हालांकि इसके लिए कपंनी ने पहले से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी थी यदि आपने रजिस्ट्रेशन कराया है तो ठीक नहीं तो भी खरीद सकते हैं।
जियो सिम की तरह जियोफोन के लिए भी लगेगी लंबी लाइन, जानें क्या है कारण
जियो फोन पूरी तरह से मुफ्त है। परंतु इसे लेने के लिए आपको 1,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा जो तीन साल बाद आपको वापस कर दिया जाएगा।
वीडियो में देखें माई जियो ऐप से जियोफोन बुक करने का तरीका
जरूरी डॉक्यूमेंट
आॅफलाइन रिटेल स्टोर से फोन की प्रीबुकिंग के लिए आपको स्टोर पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर लिखाना होगा। प्रीबुकिंग के दिन आपको फोन प्राप्त नहीं होगा। जैसे ही फोन उपलब्ध होगा आपको जानकारी दी जाएगी। कुछ दिन बाद आप स्टोर से अपने फोन को कलेक्ट कर सकते हैं।
आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल
शुरुआत में क्या होगा प्लान
जियोफोन के लिए कंपनी ने खास प्लान लॉन्च किए हैं। सबसे पहला 153 रुपये के रिचार्ज प्लान है जो एक महीने तक वैध है इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा 309 का प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम है जियो फोन-टीवी केबल है। इस प्लान में आप फोन कंटेंट को टीवी में ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके साथ ही जियो छोटा पैक भी लेकर आया है। इसके तहत कंपनी ने 24 रुपये और 54 रुपये के दो छोटे शैशे पैक लॉन्च किए हैं। 24 रुपये वाले शैशे में जहां 2 दिन की वेलिडिटी मिलेगी वहीं 54 रुपये वाला शैशे 1 हफ्ते तक वैध होगा।