जानें कैसे बैकग्राउंड में भी चलाएं YouTube, नहीं बंद होंगे गानें, दूसरी ऐप्स भी कर पाएंगे साथ में यूज़

Join Us icon

बाजार में कई तरह की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप मौजूद है जिनमें से कई ऐप्स यूजर्स को फ्री एक्सेस भी प्रदान करती है। लेकिन इस बात को आप भी नहीं झुठला सकते कि इन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स होने के बावजूद YouTube की जरूरत हमें पड़ती ही है। इंटरनेट पर सिर्फ वीडियोज़ देखने के लिए ही नहीं बल्कि गाने सुनने के लिए भी हम यू-ट्यूब का रूख करते हैं। स्मार्टफोन में यू-ट्यूब चलाने के दौरान हम अन्य ऐप्स इत्यादि का यूज़ नहीं कर पाते और यह समस्या अक्सर अखरती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसक जरिये आप बैकग्राउंड में भी YouTube चला पाएंगे और यू-ट्यूब पर गाने सुनते-सुनते फोन में अन्य काम भी कर पाएंगे।

ऐसे चलाएं बैकग्राउंड में यू-ट्यूब

1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल क्रोम बाउजर पर जाएं और यू-ट्यूब खोलें।

2. YouTube खुल जाने के बाद आपको उपरी दाएं कोने में ‘तीन डॉट’ दिखेंगे, इस पर क्लिक करें।

3. यहां ऑप्शन्स की एक लिस्ट खुलेगी, उसमें नीचे जाकर ‘Desktop Site’ पर क्लिक करें।

4. अब अपना पसंदीदा गाना या वीडियो प्ले करें, और फिर होम बटन दबा दें।

5. अब फोन का नोटिफिकेशन पैनल खोलें, यहां आपको वीडियो प्लेबैक का ऑप्शन मिलेगा। प्ले बटन पर क्लिक करते ही वह वीडियो चलने लगेगी।

6. अच्छी बात यह है कि अब आप यदि अपना फोन लॉक भी कर देंगे, तो भी वह वीडियो चलती रहेगी और आप नोटिफिकेशन पैनल से उसे कंट्रोल कर सकेंगे।

एंडरॉयड स्मार्टफोंस की ही तरह एप्पल आईफोन यूजर भी अपने फोन में यू-ट्यूब को बैकग्राउंड में चला सकते हैं। आईफोन का सफारी ब्राउजर हो या गूगल क्रोम, दोनों ही यह ट्रिक काम आ जाएगी। एंडरॉयड में जहां ब्राउजर के उपरी कोने पर तीन डॉट्स को क्लिक करना होता है वहीं आईफोन में उपरी बाईं ओर बने ‘aA’ लोगो को टैप करके, ‘डेस्कटॉप साइट’ पर क्लिक करना होगा। बाकी सारा प्रोसेस समान ही रहेगा। तो इस तरह से कोई भी मोबाइल यूजर बिना अपना काम रोके YouTube को बैक ग्राउंड में भी चला सकता है और अन्य ऐप्स का यूज़ भी साथ साथ कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here