
लंबे इंतजार और कई लीक्स के बाद आज आखिर एप्पल ने अपने नए मोबाइल को पेश किए जाने की तारीख बता दी है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह अगले महीने 4 मार्च को Apple Event का आयोजन करेगी और इसके मंच से नया आईफोन और मैकबुक लॉन्च किया जाएगा। यह एक ग्लोबल ईवेंट होगा जिसमें नए एप्पल प्रोडक्ट पूरी दुनिया सहित इंडिया में भी उतारे जाएंगे। यानी iPhone 17e 4 मार्च को लॉन्च होगा।
4 मार्च को साल का पहला एप्पल ईवेंट होगा। कंपनी इसे Apple Experience कह रही है। यह ईवेंट यूं तो New York में आयोजित होगा लेकिन इसे भारत में भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकेगा। न्यूयार्क में एप्पल ईवेंट सुबह के 9 बजे शुरू होगा। इंडिया में यह समय शाम के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। इस ईवेंट में iPhone 17e के साथ ही M5 MacBook Air, M5 Pro और M5 Max MacBook Pro मॉडल्स लाए जाएंगे।
iPhone 17e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन पर Dynamic Island पर लाया जाएगा। यह कंपनी का पहला ‘ई’ मॉडल वाला आईफोन बन सकता है जिसमें रेगुलर नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले वाले iPhone 16e में नॉर्मल नॉच ही मिली थी जो बॉडी पार्ट से टच थी।
लीक के अनुसार अपकमिंग आईफोन Black, White और Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं इंडिया में अन्य कलर मॉडल्स भी मिल सकते हैं। लीक के अनुसार अपकमिंग आईफोन 17ई को 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यही स्क्रीन साइज आईफोन 16ई में मिला था। आईफोन 17ई को Apple C1X modem से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
प्रोसेसिंग के लिए iPhone 17e में Apple A19 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही प्रोसेसर iPhone 17 में भी लगा है। यानी इस सस्ते आईफोन भी प्रीमियम मॉडल वाली परफॉर्मेंस मिलेगी। ए19 चिप की बात करें तो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह आईफोन 16ई की तुलना में 10% अधिक बेहतर परफॉर्म कर सकता है। इस चिपसेट के चलते iPhone 17e में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा।
लीक अनुसार फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17ई में कंपनी 25W MagSafe सपोर्ट भी देगी। बहरहाल पुख्ता डिटेल्स के लिए कंपनी अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

बीते दिनों लीक में सामने आया है कि iPhone 17e का रेट $599 हो सकता है। हालांकि यह मोबाइल का ग्लोबल प्राइस होगा और कंपनी इंडिया में अपने आईफोंस को अमेरिका व यूरोप की तुलना में कुछ महंगा ही रखती है। परंतु अगर ग्लोबल प्राइस के हिसाब से ही देखें तो यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 54 हजार रुपये के करीब है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में आईफोन 17ई की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये से कम ही रहेगी।














