
Apple कंपनी इसी महीने अपनी ’17 सीरीज’ का सबसे अफोर्डेबल मॉडल iPhone 17e लेकर आ रही है। यह पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के बाद सीरीज का चौथा मॉडल बनकर आएगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग एप्पल मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में आईफोन 17ई प्राइस लीक हो गया है। लीक में सामने आया है कि iPhone 17e का रेट $599 हो सकता है।
आईफोन 17ई की कीमत एफपीटी डॉट नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई है। इस चैनल पर अपकमिंग आईफोन की वीडियो भी शेयर की गई है जिसमें मोबाइल की लुक और डिजाइन का खुलासा भी हुआ है। इस वीडियो को आप नीचे लगी विंडो में देख सकते हैं। प्राइस की ही बात करें तो लीक में iPhone 17e का रेट 599 यूएस डॉलर बताया गया है। यह फोन के बेस वेरिएंट की कीमत है जो इंडियन करंसी अनुसार 54 हजार रुपये के करीब है।
अगर वाकई में iPhone 17e $599 में लॉन्च होता है तो यह इंडियन मार्केट में लॉन्च हुए लेटेस्ट फ्लैगशिप फोंस से भी सस्ता होगा। बीते दिनों भारत में Vivo X200T, Motorola Signature और OPPO Reno 15 Pro Mini 5G फोन लॉन्च हुए हैं। इन दिनों स्मार्टफोंस का स्टार्टिंग प्राइस 59,999 रुपये है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया में आईफोन 17ई की शुरुआती कीमत इनसे कितनी कम या ज्यादा होगी। बताते चलें कि 12GB RAM + 512GB Storage वाले OnePlus 15R का रेट 52,999 रुपये है।
लीक के अनुसार iPhone 17e 19 फरवरी को लॉन्च होगा। इसी दिन Apple फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगी। आईफोन 17ई के डिजाइन की बात करें तो यूट्यूब वीडियो के अनुसार यह मोबाइल Dynamic Island पर लाया जाएगा। यह कंपनी का पहला ‘ई’ मॉडल वाला आईफोन बन सकता है जिसमें रेगुलर नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा।
आईफोन 17ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को Black, White और Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं इंडिया में अन्य कलर मॉडल्स भी मिल सकते हैं। लीक के अनुसार अपकमिंग आईफोन 17ई को 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यही स्क्रीन साइज आईफोन 16ई में मिला था।
प्रोसेसिंग के लिए iPhone 17e में Apple A19 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही प्रोसेसर iPhone 17 में भी लगा है। यानी इस सस्ते आईफोन भी प्रीमियम मॉडल वाली परफॉर्मेंस मिलेगी। ए19 चिप की बात करें तो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह आईफोन 16ई की तुलना में 10% अधिक बेहतर परफॉर्म कर सकता है। इस चिपसेट के चलते iPhone 17e में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा।
आईफोन 17ई को Apple C1X modem से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक अनुसार फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17ई में कंपनी 25W MagSafe सपोर्ट भी देगी। बहरहाल पुख्ता डिटेल्स के लिए कंपनी अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।













