Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें तीनों कंपनियों के 3GB प्रतिदिन डाटा वाले बेस्ट प्लान

कोरोना का प्रकोप भारत देश में बढ़ता जा रहा है। इस वायरस ने पूरे इंडिया को रोक दिया है। महामारी के चलते पूरा भारत देश 21 दिनों का Lockdown झेल रहा है जो 14 अप्रैल को खत्म होगा। 91मोबाइल्स की भी अपील है कि आप अपने घर में ही रहें और कोरोन की चेन को बढ़ने न दें। पूरा दिन घर में रहने पर इंटरनेट के सहारे ही लोग टाईमपास कर पा रहे हैं। हालांकि इस दौरान टेलीकॉम नेटवर्क पर ही बोझ पड़ रहा है और स्लो इंटरनेट स्पीड जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। लेकिन अनेंको यूजर्स ऐसे हैं जिनका इंटरनेट डाटा रात होने तक खत्म हो जाता है। आगे हमें Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के ऐसे ही बेस्ट प्लान्स की जानकारी दी है जिनमें आप कम कीमत पर हर दिन 3GB 4G इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे।
Reliance Jio
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए ऐसा प्लान पेश किया हुआ है जिसमें हर दिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। यह एक प्रीपेड प्लान है और इस प्लान की कीमत है 349 रुपये। Jio द्वारा जारी यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। सबसे पहले डाटा बेनिफिट की बात करें तो जियो के 349 रुपये प्लान में कंपनी की ओर से ग्राहकों को हर दिन 3 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
प्रतिदिन 3 जीबी के हिसाब से जियो उपभोक्ताओं को पूरे महीने में कुल 84 जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो कंपनी की ओर से अनलिमिट वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। बता दें कि ये कॉल जियो टू जियो यानि ऑन-नेटवर्क तो पूरी तरह से असीमित व फ्री रहेंगी परंतु नॉन जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट ही प्राप्त होंगे। ये सभी कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। Jio यूजर सिर्फ 349 रुपये का रिचार्ज करा कर इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
Airtel
एयरटेल की बात करें तो कंपनी की ओर से एक 398 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है जो हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा का बेनिफिट देता है। यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और बिना रोलओवर की सुविधा के प्रतिदिन यूजर के नंबर पर 3जीबी 4जी डाटा क्रेडिट होता है। इस प्लान में भी Airtel ग्राहकों को कुल 84 जीबी डाटा प्राप्त हो रहा है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से अनलिमिट वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। गौरतलब कि ये कॉल बिना किसी एफयूपी लिमिट के आती है जिनका यूज़ ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क दोनों पर पूरी तरह से फ्री और अनलिमिटेड किया जा सकता है। इस प्लान में भी हर दिन 100एसएमएस की सुविधा मिलती है।
Vodafone
वोडाफोन द्वारा भी 398 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाता है। जिस हिसाब से पूरे प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। Vodafone की ओर से भी हर दिन 100एसएमएस दिए जा रहे हैं। कॉलिंग बेनिफिट की बात करें तो वोडाफोन यूजर इस प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे।
यहां आपको बता दें कि Vodafone ने हाल ही में अपने तीन प्लान्स को अपडेट भी किया है। ये प्लान 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के हैं। इन तीनों ही प्लान्स में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा मिलता था। लेकिन कुछ समय के लिए वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बेनिफिट देने के लिए तीनों ही प्लान्स में एक्स्ट्रा 1.5जीबी डाटा दे रही है। इस हिसाब से Vodafone यूजर्स कुल 3 जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही है।