
Komaki (Comaki) Electric Vehicles ने घोषणा की है कि वह जनवरी 2022 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक लॉन्च करेगी। कंपनी का वादा है कि नई बाइक सस्ती होगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमारा उद्देश्य अधिक ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना है, जो देश में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर की बात करें तो यह कुछ-कुछ Royal Enfield बाइक्स से इंस्पायर लग रही है। आइ आगे आपको इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक के बारे में और जानकारी देते हैं।
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा का कहना है कि यह कुछ ऐसा है जिस पर हम काफी समय से काम कर रहे हैं। हमारा आखिरी उद्देश्य हर ग्राहक सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करना है। अब जब हमने यूटिलिटी सेगमेंट में मजबूती से पैर जमा लिए हैं, तो हम लीजर सेगमेंट की मांगों को पूरा करना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रही सिर्फ 35 मिनट में 80% तक चार्ज होने वाली ये Electric Car, अब होगा असली खेला
इसके अलावा गुंजन मल्होत्रा ने कहा “हमारी नई क्रूजर बाइक का लॉन्च इस बात का बयान है कि इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं हैं, बल्कि छुट्टियों में भी एक जबरदस्त साथी हो सकते हैं।”
कोमाकी के पास वर्तमान में भारतीय बाजार में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं और वह अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रूजर पर बड़ा दांव लगा रही है। फिरलहाल कोमाकी एक्सजीटी-एक्स1 (कोमाकी एक्सजीटी-एक्स1) बेचती है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह वर्तमान में देश में सबसे किफायती ई-स्कूटर है, जिसके बेस वेरिएंट की कीमत 45,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! इंडिया में आ गई हाई स्पीड Electric Car, रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेगी सड़कों पर
लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें कि ओला, टाटा, एथर और अन्य जैसी कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक वाहन कैटेगरी पर बड़ा दांव लगा रही हैं। वहीं, बढ़ते इलेक्ट्रिक मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए राज्य सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दे रही हैं। हालांकि, अभी भी चार्जिंग स्टेशन के कम होना एक बड़ा मुद्दा है, जिसे धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है।


















