Laal Singh Chaddha के रिलीज से पहले यहां देखें पूरी फिल्म की कहानी

Join Us icon

Aamir Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर (Laal Singh Chaddha Trailer Release) रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर IPL Final Match (IPL T20) के दौरान रिलीज किया गया। वहीं, आपको याद दिला दें कि लाल सिंह फिल्म के साथ आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह एक हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अगर आप आमिर खान की फिल्म Laal Singh Chaddha का इंतजार नहीं कर सकते तो Forrest gump को देख कर फिल्म की पूरी कहानी पहले से ही जान सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भाषा में देखी जा सकती है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि आखिर किस प्लेटफॉर्म पर Forrest gump स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। लेकिन, उससे पहले आप नीचे लाला सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर देख सकते हैं।

नीचे देखें Laal Singh Chaddha Trailer

अहमदाबाद में हुए आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म में आमिर और करिने के अलावा मोना सिंह दिखाई देंगी। इसे भी पढ़ें: The Broken News Trailer रिलीज, सोनाली बेंद्रे के साथ पाताल लोक वाले ‘हाथीराम’ का दिखेगा दमदार अंदाज

Laal Singh Chaddha से पहले यहां देखें Forrest gump

ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ को एक दो नहीं बल्कि कई ऑनलाइन स्ट्रीमींग साइट्स पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में Netflix और Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। वहीं, यह हॉलीवुड फिल्म यूट्यूब, गगूल प्ले मूवी एंड टीवी और एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है। आइए आगे जानते हैं कि क्या है इस हॉलीवुड फिल्म में जो बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट ने इसे रीमेक के लिए चुना है।

क्या है फॉरेस्ट गंप की कहानी?

फिल्म का नाम किरदार के नाम यानी फॉरेस्ट गंप पर रखा गया है। अमेरिका के अल्बामा में रहने वाला फॉरेस्ट गंप बचपन में ठीक से नहीं चल पाता और उसका आईक्यू लेवल 75 होता है, जिस कारण उसे कई परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन, कुदरत एक ऐसा करिशमा करती है कि गंप की जिंदगी बदलने लगती है और वह तेज दौड़ने लगता है और बड़ा होकर कॉलेज के बाद आर्मी ज्वाइन कर लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते हैं। इसे भी पढ़ें: Scam: 2003 का टीजर हुआ रिलीज, ये एक्टर बनेगा 20 हजार करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड

forest-gump

Laal Singh Chaddha के 2:30 मिनट के ट्रेलर में भी यही कहानी देखने को मिली है। यानी कहा जा सकता है कि लाल सिंघ चड्ढा में और फॉरेस्ट गंप की कहानी से लेकर सीन में कोई अंतर नहीं होगा। अगर आप आमिर खान की फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही फॉरेस्ट गंप को देख सकते हैं।

कई अंग्रेजी फिल्मों के रीमेक में काम कर चुके हैं आमिर

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की अकेली रीमेक नहीं। आमिर इस फिल्म से पहले कई हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक में काम कर चुके हैं, जिसमें Dil Hai Ke Manta Nahin, Jo Jeeta Wohi Sikandar, Ghulam जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here