Lava Agni 4 लॉन्च: इस सस्ते फ्लैगशिप में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/lava-agni4-india-launched-price-specs.jpg

Lava ने भारत में अपना अब तक का सबसे प्रीमियम और सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava AGNI 4 लॉन्च किया है। यह पूरी तरह भारत में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। इसमें ग्राहकों को सिर्फ 22 हजार रुपये की रेंज में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा और MediaTek Dimensity 8350 5G चिप जैसे कई शानदार फीचर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे Lava Agni 4 5G की फुल डिटेल्स जानते हैं।

भारत में LAVA AGNI 4 की शुरुआती कीमत केवल 22,999 रखी गई है। जिसमें 2,000 रुपये का बैंक कार्ड ऑफर शामिल है। इसकी सेल आने वाले 25 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। यह अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेगा। इसमें ग्राहकों को 8GB + 256GB मेमोरी की पेशकश की गई है। इस RAM को वर्चुअल तकनीक से 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। ग्राहकों को इसके लिए Phantom Black और Lunar Mist जैसे दो शानदार कलर्स मिलेंगे।

डिजाइन के मामले में Lava Agni 4 प्रिसिशन-इंजीनियर्ड अल्यूमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ आता है। जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाता है। इसके सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-स्लिम बजेल्स आकर्षक लगते हैं। इसमें AG matte बैक ग्लास लगा है। इसके साथ ही Super Anti-Drop Diamond Frame, IP64 रेटिंग, Gorilla Glass protection और Wet Touch Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जिससे यह मजबूत विकल्प बन जाता है।

Lava Agni 4 फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आया है। इस डिस्प्ले में 10-bit कलर, 1.07 बिलियन रंग और 446 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। जिससे कंटेंट, गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी शानदार मिल सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 5G चिपसेट लगाया गया है। जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है और 3.35GHz की हाई-एंड क्लॉक स्पीड प्रदान कर सकता है। इसका AnTuTu V10 स्कोर 1.4 मिलियन से अधिक बताया गया है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक दी जा रही है। गेमिंग के दौरान लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए इसमें 4300mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और गेम बूस्टर मोड भी है।

कैमरा सेटअप के मामले में भी Lava AGNI 4 ग्राहकों को लुभा सकता है। क्योंकि इस रेंज में ब्रांड ने रियर में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है। जो नैचुरल स्किन टोन, बेहतर डायनामिक रेंज और भारतीय फेस्टिव थीम्स के अनुसार फोटो को ऑप्टिमाइज कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जो 4K 60FPS तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट और रियर दोनों तरफ 4K रिकॉर्डिंग, AI स्किन टोन डिटेक्शन, Dual-View वीडियो और DCG जैसी प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं।

पावर बैकअप के मामले में Lava Agni 4 में 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग दी गई है। जो इसे 50% सिर्फ 19 मिनट में चार्ज कर देती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लगभग 14 घंटे का लगातार एंटरटेनमेंट दे सकती है।

LAVA AGNI 4 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Vayu AI है, जो सिर्फ एक असिस्टेंट नहीं बल्कि एक लाइव, इमोशन-अवेयर साथी की तरह काम कर सकता है। यह होम स्क्रीन पर मौजूद रहता है और भारतीय यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को समझकर बेहतर लर्निंग, प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन अनुभव दे सकता है। Vayu AI के अंदर कई एजेंट्स शामिल किए गए हैं। जैसे AI Math Teacher, AI English Teacher, AI Male और Female Companions, AI Horoscope, AI Text Assistant, AI Call Summary, AI Photo Editor और AI Image Generator आदि। इसके अलावा Circle-to-Search, voice और visual intelligence और सिस्टम लेवल AI कंट्रोल जैसे फीचर इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

LAVA AGNI 4 5G में अनोखा Action Key भी दिया गया है जो 100 से अधिक कस्टम शॉर्टकट्स के साथ आता है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक कैमरा, टॉर्च, ऐप्स और कई अन्य फंक्शंस तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। Lava ने अपने Agni Promise के तहत Zero Bloatware एक्सपीरियंस, Doorstep Replacement सर्विस और 3 साल Android अपडेट के साथ 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा भी किया है। इसके अलावा यह फोन Android 15 पर रन करता है।

Lava AGNI 4 उन यूजर्स के लिए खास विकल्प हो सकता है जो 22 हजार रुपये में प्रीमियम, पावरफुल और मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की तलाश में हैं। इसका मुकाबला iQOO Z10, Realme 15 और Redmi Note 14 Pro+ जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यदि आप सस्ते में फ्लैगशिप लेवल डिवाइस देख रहे हैं तो इसे जरूर ले सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

See Full Specs

Lava Agni 4 Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices