8999 में लॉन्च हुआ LAVA Blaze 2, मिलेगी 6GB RAM+5GB RAM! देखें क्या है इसमें खास

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने आज बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है जो LAVA Blaze 2 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक लो बजट स्मार्टफोन है जो 13MP Dual Camera, 6GB RAM, Unisoc T616 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स के मार्केट में बिकेगा। आगे आप लावा ब्लेज़ 2 प्राइस, सेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल पढ़ सकते हैं।
लावा ब्लेज़ 2 प्राइस व सेल
LAVA Blaze 2 स्मार्टफोन फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन में 6जीबी रैम दी गई है जो 128जीबी स्टोरेज के साथ मिलकर काम करती है। लावा ब्लेज़ 2 इंडिया प्राइस 8,999 रुपये है। यह फोन Glass Blue, Glass Black और Glass Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 18 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा।
लावा ब्लेज़ 2 की स्पेसिफिकेशन्स
LAVA Blaze 2 स्मार्टफोन पंच-होल डिजाईन वाली डिस्प्ले पर बना है। फोन में 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है।
लावा ब्लेज़ 2 में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T616 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के दावेनुसार यह चिपसेट 255298 एनटूटू स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा है जो 10 हजार के बजट में MediaTek Helio G85 और Helio G88 को भी पीछे छोड़ता है। यह लावा मोबाइल 5जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिसके दमपर इंटरनल 6जीबी रैम को 11जीबी तक बूस्ट किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यह लावा मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
LAVA Blaze 2 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने मोबाइल को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।