16,699 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Shark 2 Pro 5G, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया Shark 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा और Android 16 OS मिलेगा। यही नहीं डिवाइस Lava के Vayu AI इंटेलिजेंट AI कंपेनियन के साथ आता है। Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत 16,699 रुपये रखी गई है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत
Lava Shark 2 Pro 5G को सिंगल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में लाया गया है। जिसकी कीमत 16,699 रुपये है। कंपनी के अनुसार फोन को फाइनेंशियल स्कीम्स के साथ देश के ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। कलर्स के मामले में फोन को Akash Blue और Nanda Silver जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Lava Shark 2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
परफॉरमेंस के लिए Lava Shark 2 Pro 5G में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक फोन ने 500K+ AnTuTu स्कोर हासिल किया है। फोन में 6GB RAM दी गई है। जिसे 6GB वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल 12GB सपोर्ट मिल जाएगा। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Lava Shark 2 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Shark 2 Pro 5G फोन में 50MP AI रियर कैमरा लगा है। इसमें Night Mode, HDR, Portrait, Film, Pro Mode और Motion Photo जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं। फोन में Dual-View Video फीचर भी दिया गया है। जिसकी मदद से एक साथ दो अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का रियर कैमरा 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Shark 2 Pro 5G Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें बिना अनचाहे प्री-इंस्टॉल ऐप्स वाला UI दिया है। फोन में Lava का Vayu AI भी मिलता है। कंपनी फोन के लिए 1 Android OS अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
ड्यूरेबिलिटी के लिए Lava Shark 2 Pro 5G फोन को IP64 रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G SIM सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में Bluetooth 5.4, हाइब्रिड SIM स्लॉट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock जैसे फीचर्स मिलते हैं। हाइब्रिड स्लॉट में दो Nano SIM या एक SIM और एक microSD कार्ड लगाया जा सकता है।
Lava Shark 2 Pro 5G के साथ कंपनी की Free Service ऐट होम सुविधा भी मिलती है। वारंटी की बात करें तो हैंडसेट पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी मिलेगी।
यदि आपका बजट 16,000 रुपये की रेंज में हैं और बड़ी बैटरी, अच्छे डिस्प्ले और परफॉरमेंस वाला फोन खोज रहे हैं तो Lava Shark 2 Pro 5G सही विकल्प हो सकता है। इसका मुकाबला HMD Vibe 2 Pro 5G, boltt ACE 5G और Ai+ Nova 2 5G जैसे मॉडल्स से हो सकता है। अगर बजट बढ़ा सकते हैं तो realme, Samsung या OnePlus के कम कीमत वाले फोंस भी लिए जा सकते हैं। आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार निर्णय लें। टेक से जुड़े और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।