8999 रुपये में 4G और 11999 रुपये में 5G फोन! आज से बिकेगा नया Lava Virat V1 स्मार्टफोन

लावा ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपनी नई ‘विराट’ सीरीज की शुरुआत करते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। ब्रांड की ओर से Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G फोन भारतीय बाजार में उतारे गए थे जो आज से मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। पहली ही सेल में कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन पर पूरे 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद 4जी और 5जी मॉडल्स को कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।
Lava Virat V1 4G प्राइस
लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है। इस मोबाइल को 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया गया है। 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद Lava Virat V1 4G को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी जहां यह सस्ता लावा का फोन Himalayan Silver और Nilgiri Blue में बिकेगा।
Lava Virat V1 5G प्राइस
लावा विराट वी1 5जी फोन का रेट 12,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को भी सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। 1 हजार रुपये की छूट के बाद इस सस्ते लावा 5जी फोन को सिर्फ 11,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह कम कीमत वाला 5जी मोबाइल Arya Blue और Sonar Gold कलर में फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।
Lava Virat V1 की स्पेसिफिकेशस
Lava Virat V1 4G और 5G फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। 4जी मॉडल में जहां 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है वहीं 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। दोनों ही मोबाइल्स पर 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है और पानी से फोन बचाने के लिए IP64 रेटिंग मौजूद है।
लावा विराट वी1 4जी स्मार्टफोन को Android 15 Go Edition पर लाया गया है जो ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस के साथ आता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस मोबाइल में Google Go Apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती है और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ रन कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं गो ऐप्स बैटरी कंजप्शन और इंटरनेट की खपत भी कम करती है।
प्रोसेसिंग के लिए लावा विराट वी1 4जी में जहां UNISOC SC9863A चिपसेट दिया गया है। वहीं लावा विराट वी1 5जी फोन UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। दोनों मोबाइल RAM expansion तकनीक से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर स्मार्टफोन को 8GB RAM की ताकत देती है। दोनों स्मार्टफोंस में 1TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए सस्ते स्मार्टफोन लावा विराट वी1 4जी में 5000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं सस्ता 5जी फोन विराट वी1 तगड़ी 6000mAh battery सपोर्ट करता है। दोनों मॉडल्स को कंपनी ने 10W चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इनमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए लावा विराट वी1 4जी और 5जी स्मार्टफोंस में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मोबाइल्स के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Virat V1 4G और 5G फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।