6000mAh बैटरी वाला LAVA Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 15,999 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/lava-virat-v1-pro-5g-launched-india-price-6000mah-battery.jpg

LAVA ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, Android 16, Unisoc T8200 प्रोसेसर और 50MP रियर कैमरा मिलेगा। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत क्रेडिट कार्ड से डिवाइस लेने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। जिसके बाद यह सिर्फ 13,999 रुपये का पड़ जाएगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

LAVA Virat V1 Pro 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर

LAVA Virat V1 Pro 5G की भारत में कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Sikkim Midnight और Spiti Frost जैसे दो कलर्स में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से डिवाइस खरीदने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फोन की सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।

LAVA Virat V1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

LAVA Virat V1 Pro 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। जबकि पिक्सल डेंसिटी 260ppi है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए LAVA Virat V1 Pro 5G में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G के साथ 4G LTE, 4G VoLTE, 3G और 2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे में Portrait, Slow Motion, Timelapse, Refocus, Audio Note, Motion Photo, Beauty, HDR, Night, AI, Panorama और Filters जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में HD और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरे मिलेगा।

LAVA Virat V1 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन Quick Charging को सपोर्ट करता है और इसके बॉक्स में चार्जर भी दिया जाएगा। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो यह 18वॉट है। बड़ी बैटरी इस फोन की प्रमुख खूबियों में से एक है और ग्राहकों को लंबा बैकअप मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो LAVA Virat V1 Pro 5G फोन की मोटाई 8.68mm है और इसका वजन 207 ग्राम रखा गया है। इसकी लंबाई 168.29mm और चौड़ाई 77.64mm है। फोन में Dual SIM सपोर्ट और Hybrid SIM Slot दिया गया है। इसके अलावा आईपी64 रेटिंग, कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5, Wi-Fi Hotspot, USB Tethering और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

15,999 रुपये की कीमत में LAVA Virat V1 Pro 5G उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी और नया Android 16 सॉफ्टवेयर चाहते हैं। वहीं, लॉन्च ऑफर में 2,000 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट मिलने से इसकी कीमत और कम हो सकती है। इसलिए अगर आप सस्ते में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।