क्या लेनोवो के6 नोट से बेहतर है मोटो एम?

Join Us icon

लेनोवो ने इस सप्ताह दो फोन लॉन्च किए हैं। एक फोन लेनोवो ब्रांड के तहत पेश किया गया है जबकि दूसरा फोन मोटो ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है। हालांकि दोनों फोन लगभग समान बजट के हैं ऐसे में आम उपभोक्ता के लिए बहुत बड़ा सवाल है कि कौन सा फोन लिया जाए। क्योंकि लेनोवो और मोटो दोनों ब्रांड भारत में काफी लोकप्रिय हैं। आगे हमनें दोनों फोन से फीचर और स्पेसिफिकेशन की तुलना की है जहां से आप बेहतर फोन का चुनाव कर सकते हैं।

डिजाइन
लेनेवो के6 नोट मैटल डिजाइन में बना फोन है। फोन का लुक अच्छा है लेकिन इसे देखकर आप यह नहीं कह सकते कि लुक में नयापन है। इससे पहले भी इस डिजाइन में लेनोवो के फोन हमने देखे हैं।
moto-m-featex
मोटो एम कपनी का पहला मैटल डिजाइन वाला फोन है और इसकी बॉडी पीछे थोड़ी कर्व है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाता है। वहीं लुक में नयापन भी है। मोटो एम की बॉडी पी2आई नैनो कोटिंग की गई है जो इसे कुछ हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रखने में सक्षम है। यह फीचर लेनोवो के6 नोट में नहीं है।

जानें शाओमी रेडमी नोट 3 और नुबिया एन1 में कौन सा फोन है बेहतर

डिसप्ले
लेनोवो के 6 नोट में 5.5-इंच की फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है।
lenovo-k6-note-front
मोटोरोला मोटो एम में भी 5.5-इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले ही दिया गया है। ऐसे में स्क्रीन में कोई खास अंतर नहीं है।

लेनोवो के6 पावर बनाम शाओमी, कौन है बजट फोन का बादशाह

प्रोसेसर
लेनोवो के6 नोट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू देखने को मिलेगा।
moto-m-music
मोटो एम को मीडियाटेक के हेलियो पी15 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.2गीगा​हट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली-टी860 जीपीयू देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के मामले में मोटो कहीं आगे है। अर्थात ज्यादा ताकतवर कहा जाएगा।

रैम व रोम
लेनोवो के6 नोट 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। दोनों रैम मैमोरी के साथ आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
lenovo-k6-note-back
मोटोरोला मोटो एम को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। 3जीबी रैम वाले मॉडल के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमारी दी गई है। दोनों मॉडल में कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो लेनोवो के6 पावर में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फास्ट फोकस के लिए कैमरे को पीडीएएफ तकनीक से लैस किया गया है।
moto-m-camera
मोटो एम में भी 16-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे के साथ आपको डुअल टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ जैसे फीचर देखने को मिलेंगे। दोनों फोन के कैमरे में कहीं कोई अंतर नहीं है।

आॅपरेटिंग सिस्टम
लेनोवो के6 नोट और मोटोरोला मोटो एम दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करते हैं। हालांकि यूआई में थोड़ा अंतर मिल सकता है लेनोवो में प्योर यूआई है तो मोटो में स्टॉक एंडरॉयड।

पावर बैकअप
पावर बैकअप के लिए लेनोवो में 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी दी गई है।
lenovo-k6-note-side
वहीं मोटो में 3,050 एमएएच की बैटरी है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

कीमत
लेनोवो के6 नोट 3जीबी रैम वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं कंपनी ने 4जीबी रैम वाले मॉडल के बारे में नहीं बताया है। परंतु आशा है कि यह 15,999 रुपय तक हो।

मोटो एम 3जीबी रैम वाले फोन कीमत 15,999 रुपये है। जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 17,999 रुपये में उपलब्ध है।
moto-m
निष्कर्ष
अब सवाल है कि कौन सा मॉडल ज्यादा बेहतर है तो मोटो के 3जीबी रैम वाले मॉडल में लेनोवो के6 नोट का 4जीबी वाला फोन आ रहा है। वहीं बैटरी में भी लेनोवो आगे है। परंतु फिर मेरा वोट मोटो को जाता है। क्योंकि ताकतवर प्रोसेसर, यूएसबी टाइप सी, नया लुक और स्टॉक एंडरॉयड फोन के उपयोग को शानदार बनाते हैं।