मात्र 12999 में लॉन्च हुआ नया Lenovo Tab M9, देखें फीचर्स डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Lenovo-Tab-M9.jpg
Highlights

लेनोवो ने भारत में किफायती टैबलेट Lenovo Tab M9 लॉन्च किया है। इसके एलटीई मोबाइल कनेक्टिविटी और केवल वाई-फाई कनेक्ट मॉडल को बाजार में उतारा गया है। खास बात यह है कि टैबलेट की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 9 इंच डिस्प्ले, मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो जैसे फीचर्स हैं। आइए, आगे Lenovo Tab M9 की कीमत और सभी फीचर्स डिटेल जानते हैं।

Lenovo Tab M9 की कीमत

Lenovo Tab M9 टैबलेट को कंपनी ने तीन ऑप्शन में बाजार में उतारा है जिसमें 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वाईफाई मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। टैब का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाईफाई मॉडल 13,999 रुपये का है। वहीं, 4GB रैम + 64 GB स्टोरेज जो 4G सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है इसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है।

Lenovo Tab M9 सेल और उपलब्धता

यूजर्स Lenovo Tab M9 को फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ऑफलाइन प्लेटफार्म जैसे रिलायंस डिजिटल और क्रोमा से खरीद पाएंगे। इसके अलावा टैबलेट की सेल अगले महीने जून की 1 तारीख से शुरू हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस फ्रॉस्ट ब्लू और स्ट्रोम ग्रे जैसे दो कलर में पेश हुआ है।

Lenovo Tab M9 स्पेसिफिकेशंस