
Lenovo ने होम मार्केट चीन में नया Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन, दमदार AI फीचर्स और 24GB तक RAM के साथ पेश किया गया है। जिससे यह प्रीमियम एंड्राइड टैबलेट सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में 8.8 इंच का LCD गेमिंग डिस्प्ले मिलता है, जो 3K रिजॉल्यूशन (3040 x 1904 पिक्सल), 165Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही 12-बिट कलर डेप्थ, 2640Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 480Hz मल्टी-टच सैंपलिंग दी गई है, जिससे गेमिंग और स्टाइलस यूज स्मूद हो जाता है। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के चलते यह डिस्प्ले आंखों पर कम असर डालता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग करना आसान हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर काम करता है। इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 45 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस AI सिस्टम है। इसमें Tianxi Personal Super Intelligent Agent दिया गया है, जो एक सिस्टम-लेवल AI असिस्टेंट है यह ग्राहक की जरूरतों के हिसाब से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके अलावा Tianxi AI PadClaw फीचर भी मौजूद है, जिसे एक क्लिक में एक्टिव किया जा सकता है। यह बिना इंटरनेट के भी लोकली काम करता है। यह फीचर ग्राहक के उपयोग के अनुसार डजस्ट करता है।
मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 24GB तक LPDDR5T RAM और 1TB तक UFS 4.1 Pro स्टोरेज दी गई है, जिसे TF कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3rd Gen Qiankun कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 17,353 mm² का बड़ा VC एरिया दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें LEGION HALO लाइटिंग रिंग दी गई है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। जो 68W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग, AI नेटवर्क एक्सेलेरेशन, AI साउंड डिटेक्शन 2.0 (फुटस्टेप डिटेक्शन) और AI एमिंग असिस्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार बना सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट का 12GB + 256GB वैरियंट 4,299 युआन (लगभग 58,000 रुपये), 16GB + 512GB वैरियंट 5,099 युआन (लगभग 69,215 रुपये) और टॉप 24GB + 1TB वैरियंट 6,399 युआन (लगभग 86,862 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में चीन में उपलब्ध है।













