
लेनोवो का स्मार्टफोन आ रहा है। यह खबर जब से सामने आई है, तब से ही मोबाइल यूजर और टेक लवर इस नए मोबाइल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज इस इंतजार को खत्म करते हुए लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo ने Legion Y70 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन 16GB RAM, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी 8000mAh battery के साथ चाइना में पेश हुआ है जिसका प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
लेनोवो स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo Legion Y70 (2026) एक गेमिंग फोन है जिसे पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ब्रांड के ही Tianxi AI 4.0 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.80गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,500mm² vapor chamber लगाया गया है जो कंपनी के अनुसार सीपीयू टेम्परेचर को 7 डिग्री तक कम कर सकता है। वहीं स्मार्टफोन में मौजूद LPDDR5x Ultra RAM मल्टीटॉस्किंग को स्मूथ बनाए रखती है। फोन में 500Hz gyroscope लगा है जो शानदार गेम प्ले एक्सपीरियंद देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मौजूद है।
डिस्प्ले की बात करें तो यह लेनोवो का फोन 6.82-इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह BOE Q10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। Lenovo Legion Y70 की स्क्रीन के साथ यूजर्स को HDR10+, 510ppi, DC Dimming और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी प्राप्त होंगे। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।
पावर बैकअप के लिए लेनोवो लीजन वाई 70 स्मार्टफोन 8000एमएएच सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 1200 बार चार्ज करने के बाद भी फोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से उपर रहेगी। यूजर्स को इसमें bypass charging का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Lenovo Legion Y70 5G फोन को 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए लेनोवो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो Sony LYT710 सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Legion Y70 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
लेनोवो लीजन वाई60 को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। अंत में बताते चलें कि Legion Y70 से पहले लेनोवो का गेमिंग फोन साल 2022 में लॉन्च हुआ था जो मार्केट में Legion Y90 नाम के साथ आया था।
Lenovo Legion Y70 प्राइस
लेनोवो लीजन वाई70 चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2599 युआन यानी 36,800 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB+512GB वेरिएंट 3199 युआन (तकरीबन 45,400 रुपये) में आया है। 16GB RAM वाला फोन 512GB और 1TB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिनका प्राइस 3599 युआन और 4399 युआन है। यह कीमत 51 हजार और 62 हजार रुपये के करीब है।












