Lenovo Xiaoxin Pro 13, Pro GT 13 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 12000mAh बैटरी के साथ चीन में हुई एंट्री

Join Us icon

Lenovo ने नए प्रीमियम टैबलेट्स Xiaoxin Pro 13 और Xiaoxin Pro GT 13 को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। ये दोनों टैबलेट्स हाई-परफॉरमेंस चिपसेट, शानदार डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Lenovo Xiaoxin Pro 13 और Pro GT 13 में 13 इंच का बड़ा 3.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3504 x 2190 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, 99% DCI-P3 कलर गैमट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बढ़िया मिल जाएगा। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के चलते यह डिस्प्ले फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सपोर्ट करता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में आंखों पर कम असर पड़ता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaoxin Pro 13 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो करीब 26 लाख AnTuTu स्कोर हासिल करता है। वहीं, Pro GT 13 में और भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर बना है और 34 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देता है। दोनों टैबलेट्स LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव अच्छा मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों टैबलेट Android 16 पर रन करते हैं और इनमें Lenovo का AI-पावर्ड Tianxi AI असिस्टेंट दिया गया है। इसके साथ नोट-टेकिंग, लाइव ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंट समरी जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

खास बात यह है कि ये टैबलेट PC-लेवल ऐप्स जैसे WPS Office को सपोर्ट करते हैं साथ ही डेस्कटॉप-स्टाइल इंटरफेस के साथ आते हैं, जिसमें आप विंडोज को रिसाइज भी कर सकते हैं। Super Interconnect 3.0 फीचर की मदद से Android और iOS डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर, नोटिफिकेशन सिंक और मल्टी-डिवाइस वर्कफ्लो आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

कैमरा और ऑडियो की बात करें तो दोनों टैबलेट्स में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, JBL क्वाड स्पीकर सेटअप Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस मर्सिव मिल जाएगा। बैटरी के मामले में Xiaoxin Pro 13 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वहीं, Pro GT 13 में बड़ी 12,000mAh बैटरी मिलती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है यह करीब 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर करती है। स्टैंडबाय टाइम भी दोनों में लंबा मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो दोनों टैबलेट्स प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी के साथ आते हैं और Wi-Fi 7 व Bluetooth 6.0 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा मैग्नेटिक कीबोर्ड, स्टायलस पेन और प्रोटेक्टिव केस जैसे एक्सेसरीज का भी सपोर्ट मिल जाता है।

कीमत की बात करें तो Lenovo Xiaoxin Pro 13 की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (लगभग 33,930 रुपये) रखी गई है, जबकि Pro GT 13 की शुरुआती कीमत 2,799 युआन (लगभग 38,003) है। दोनों टैबलेट्स अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में चीन में उपलब्ध होंगे।

Lenovo के ये नए टैबलेट्स उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकते हैं जो पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ा डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ प्रीमियम टैबलेट तलाश रहें हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here