8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Lenovo Z6 Pro

Join Us icon

Lenovo ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। कंपनी की ओर Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन भारत में उतारे गए हैं। लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट जहां लो बजट डिवाईस है वहीं कंपनी ने लेनोवो ज़ेड6 प्रो को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है। Lenovo Z6 Pro को भारत में 33,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है जो आने वाली 11 सितंबर से ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Lenovo Z6 Pro लुक

Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा ग्लास और मैटल डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन पूरी तरह से बेजल लेस है तथा ​डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। इस स्क्रीन के नीचे ही कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर भी लगाया है जो डिसप्ले को टच करने से ही फोन अनलॉक करता है। Lenovo Z6 Pro के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के साईड में फ्लैश लाईट लगी है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां फोन के दाईं ओर लगे हैं वहीं बाईं ओर सिम स्लॉट दिया गया है।

Lenovo Z6 Pro launched in india 8gb ram 48mp quad rear camera 33999 price specs

पावरफुल कैमरा

Lenovo Z6 Pro की सबसे बड़ी पावर इसका कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल ​लेंस ​दिया गया है जो 125डिग्री फिल्ड-आफ-व्यू देता है। Lenovo Z6 Pro का तीसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है तथा चौथा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Lenovo Z6 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसका स्क्रीन साईज़ 6.39-इंच का है। लेनोवो ने ज़ेड6 प्रो को इन-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है जो डिसप्ले के नीचले हिस्से में दिया गया है।

Lenovo Z6 Pro launched in india 8gb ram 48mp quad rear camera 33999 price specs

कंपनी की ओर से इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Lenovo Z6 Pro एंडरॉयड 9 पाई आधारित ज़ेडयूआई 11 पर पेश किया गया है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए यह फोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 85​5 चिपसेट पर रन करता है।

यह भी पढ़ें : शानदार फीचर्स के साथ धूम मचाने आए Lenovo K10 Note और A6 Note स्मार्टफोन

Lenovo Z6 Pro गेम टर्बो फीचर से लैस है जो हैवी गेम्स भी स्मूथली प्ले करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। Lenovo Z6 Pro में डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ पावर बैकअप के​ लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here