
लंबे समय के इंतजार के बाद आज टेक कंपनी लेनोवो ने अपना नया हाईएंड डिवाईस ज़ेड6 प्रो आफिशियल कर दिया है। लेनोवो की ओर से ज़ेड6 प्रो को फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया है जो फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च हुआ है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनकी शुरूआती कीमत तकरीबन 30,000 रुपये है।
शानदार लुक
Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा ग्लास और मैटल डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन पूरी तरह से बेजल लेस है तथा डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। इस स्क्रीन के नीचे ही कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर भी लगाया है जो डिसप्ले को टच करने से ही फोन अनलॉक करता है। Lenovo Z6 Pro के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के साईड में फ्लैश लाईट लगी है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां फोन के दाईं ओर लगे हैं वहीं बाईं ओर सिम स्लॉट दिया गया है।
पावरफुल कैमरा
Lenovo Z6 Pro की सबसे बड़ी पावर इसका कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो 125डिग्री फिल्ड-आफ-व्यू देता है। Lenovo Z6 Pro का तीसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है तथा चौथा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
दमदार प्रोसेसर
Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो ज़ेडयूआई 11 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए यह फोन 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो ने ज़ेड6 प्रो को 12जीबी, 8जीबी और 6जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जो 512जीबी, 256जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
आर्कषक डिसप्ले
डिसप्ले की बात करें तो Lenovo Z6 Pro को कंपनी द्वारा 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसका स्क्रीन साईज़ 6.39-इंच का है। लेनोवो ने ज़ेड6 प्रो को इन-डिसप्ले फिंरगप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है जो डिसप्ले के नीचले हिस्से में दिया गया है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Smart 3 Plus
Lenovo Z6 Pro गेम टर्बो फीचर से लैस है जो हैवी गेम्स भी स्मूथली प्ले करता है। फोन में डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चीन में यह फोन रेड-ब्लैक और ग्रीन-ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
कीमत
6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज – 2,899 युआन (तकरीबन 30,000 रुपये)
8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज – 2,999 युआन (तकरीबन 31,100 रुपये)
8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज – 3,799 युआन (तकरीबन 39,400 रुपये)
12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज – 4,999 युआन (तकरीबन 51,800 रुपये)
























