12जीबी रैम, ताकतवर प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ आज आएगा लेनोवो जे़ड6 प्रो

चीनी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने पिछले साल विश्व का पहला 12जीबी रैम वाला स्मार्टफोन पेश किया था। इस फोन को लेनोवो ज़ेड5एस के नाम से पेश किया गया था, जिसमें 512जीबी की इंटरनल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने जे़ड सीरीज़ के अगले फोन को लॉन्च किए जाने की जानकारी दे दी है।
पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि कंपनी अपने लेनोवो जे़ड6 प्रो पर काम कर रही है, जिसे लेकर उम्मीद थी कि कंपनी इस साल हुए मोबाइल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान पेश करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब लेनोवो फोन के वाइस प्रेसिडेंट एडवर्ड चैंग ने यह कंफर्म कर दिया है कि लेनोवो जे़ड6 प्रो को इस साल जून में 5जी सपोर्ट और हाइपरविज़न कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एडवर्ड चैंग ने इस बात की जानकारी चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर दी है। अपने पोस्ट में कंपनी ने घोषणा की है कि डिवाइस को आज यानी 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लेनोवो ने पोस्ट में डिवाइस के प्रोसेसर और किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 6.9-इंच डिसप्ले और 5,810एमएएच बैटरी वाला लेनोवो वी7, स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का करेगा
अगर बात करें पिछले साल लॉन्च हुए लेनोवो ज़ेड5एउस के फेरारी एडिशन की तो इस फोन में 6.39-इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे स्लाइड डिजाइन में पेश किया है। इस तरह का डिजाइन हम पहले ओपो फाइंड एक्स और आॅनर मैजिग 2 जैसे फोन में देख चुके हैं। फोन का डिजाइन बेहद ही आकर्षक है स्लाइड इसे और भी खास बनाता है। फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
यह फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर कार्य करता है। फिलहाल यह सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। फोन में 2.8गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेर दिया गया है। यह फोन तीन रैम वेरियंट के साथ आता है। जबकि मैमोरी वेरियंट चार मिलेंगे। 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी और 12जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज है।