
पिछले कई महीनों से लेनोवो के नए फोन जुक को लेकर चली आ रही चर्चा पर विराम लगाते हुए कपंनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद ही ताकतवर फीचर से लैस है और लुक व स्टाइल के मामले में भी शानदार कहा जा सकता है। हालांकि लेनोवो जुक ऐज का यह वैश्विक लॉन्च था। ऐसे में भारत में आने में थोड़ा समय लग सकता है।
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें 5.5-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो बेहतर डिसप्ले क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920X1280 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं और खरोंच से भी बचाते हैं।
लॉन्च से पहले जियोनी एम2017 की जानकारी हुई उजागर, डुअल कर्व डिसप्ले और 7000 एमएएच बैटरी
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है। यह फिलहाल सबसे ताकतवर चिपसेट में से एक है। इसके साथ ही 2.3गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया गया है। फोन में एड्रीनो 530 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है। जैसा कि पहले ही जानकारी दी गई थी कि इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है और ऐसा ही हुआ। लेनोवो जुक ऐज को तीन मैमोरी आॅप्शन में पेश किया गया है। 4जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी का स्टोरेज।
नोकिया सी1 स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से हो सकता है लैस
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग होता है। डाटा व इंटरनेट के लिए इसमें 3जी के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट है। इसके साथ ही 4जी एलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। डाटा ट्रांसफर व चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। हालांकि जहां आज कल 3.5-एमएम आॅडियो जैक को हटाने का चलन है वहीं इस फोन में आपको आॅडियो स्लॉट मिलेगा और आप अपने पुराने ईयरफोन का उपयोग कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए जुक ऐज में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। फोन में कैमरे के साथ आपको आॅटो फोकस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
लेनोवो जुक ऐज में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसे होम बटन पर ही इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी ने इसे यूटच का नाम दिया है। जहां तक पावर बैकअप की बात है तो इसे 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।





















