
पिछले सप्ताह ही लेनोवो के सीईओ चैंग चेन द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि दिसंबर में कंपनी अपने जुक सीरीज में नया फोन जुक ऐज को लॉन्च कर सकती है। वहीं आज कंपनी ने अधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है कि 7 दिसंबर को इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी का यह फोन अब भी आम उपभोक्ता के लिए एक पहेली बना हुआ है। इस फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं लेकिन अब तक भी फोन के स्पेसिफिकेशन अब तक साफ नहीं हुए हैं।

हालंकि कुछ दिन पहले यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। उसके अनुसार लेनोवो जुक ऐज में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशना वाला 5.5-इंच की एलसीडी स्क्रीन देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
जहां तक अन्य फीचर्स की बात है तो इस बारे में कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस बात की चर्चा जोरों से है कि यह लेनोवो का पहला 6जीबी रैम वाला फोन हो सकता है। इसके साथ ही फोन को 64जीबी व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सहित दो वेरयंट में पेश किया जा सकता है।
सिर्फ जियो ही नहीं ये हैं मुकेश अंबानी के मास्ट प्लान
अब तक मिली खबर के अनुसार लेनोवो ज़ुक ऐज में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह बेहद ही ताकतवर चिपसेट है। वहीं लेनोवो जुक ऐज एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित हो सकता है। फिलहाल बाजर में बहुत ही कम फोन नुगट आॅपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध हैं। जहां तक पावर बैकअप की बात है तो इसे 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया जा सकता है।





















