एलजी ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन, नई तकनीक के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

Join Us icon

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (एमडब्लूसी 2019) के दौरान अपने पहले 5जी फोन को पेश करेगी। इस बात की जानकारी कोरियन न्यूज एजेंसी योनहाप द्वारा सामने आई है। वहीं, एलजी इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर से पर्दा उठा चुकी है। कंपनी 24 फरवरी को इवेंट का आयोजन कर अपने एलजी जी8 थिंक को पेश करेगी।

योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने वाले इस हाई-एंड स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलााव फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो कि वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगी। बता दें कि एलजी वी40 थिंक में हीट पाइप सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, अभी एलजी ने फोन के नाम और अन्य डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है।

एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा, “हम एमडब्लूसी में उपस्थित लोगों को 5जी स्मार्टफोन दिखाएंगे।” इस फ्लैगशिप फोन को मार्च तक बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल अगस्त में एलजी ने यूएस टेल्को स्प्रिंट कॉर्प के साथ साझेदारी कर इस साल की पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि थी। इसके अलावा ब्रांड 5G तकनीक पर यूरोपीय ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर नई योजना बना रहा है।

इंडिया में लॉन्च हुआ 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर हो रही सेल

हाल ही में एलजी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 24 फरवरी को होने वाले इवेंट को लेकर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो का टाइटल एलजी प्रीमियर था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान अपने दो स्क्रीन वाले फोन को भी दिखाेगी। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here