4000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा LG G9 ThinQ 5G, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/LG-G9.jpg

दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी अपने अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही LG G9 ThinQ को पेश कर सकती है। वहीं, अब इस डिवाइस को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई आई है, जिसमें हैंडसेट बताए गए हैं।

LG अपने इस अपकमिंग फोन को 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश करेगी। वहीं, कहा जा रहा है कि क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर हाल ही में जे़डटीई के एक्सॉन 11 5जी और नोकिया 8.3 5जी स्मार्टफोन पर देखा गया है।

वहीं, अब दक्षिण कोरियाई ब्लॉग में शेयर की गई जानकारी के अनुसार फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एलजी जी9 थिंकक्यू में 765G चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं, फोन में दी जाने वाले डिसप्ले रिजोल्यूशन और रैम स्टोरेज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि फोन में एमोलेड डिसप्ले होगा। इसे भी पढ़ें: LG M319010 और L455DL फोन को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन

नई रिपोर्ट के अनुसार कहा जा सकता है कि एलजी जी9 थिंक्यू की कीमत KRW 900,000 (लगभग 54,600 रुपए) होगी। हालांकि, अभी कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए फोन की सटीक जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एलजी जी9 थिंक्यू का एक कथित रेंडर में स्मार्टफोन के डिजाइन की झलक भी मिली थी। इस रेंडर के अनुसार फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया जाेगा। इसके अलावा फोन के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपर रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ LG Q51, गिरने पर नहीं टूटेगा यह दमदार फोन

रेंडरर्स के अनुसार फोन में ना के बराबर बेजल डिसप्ले दिखाई दी थी। वहीं, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी स्पॉट किया गया था। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन जैसे स्पेसिफिकेशन्स को दिया जा सकता है।

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले एलजी वी60 थिंक 5जी को पेश किया था। इसमें 6.8-इंच एफएचडी+ OLED पैनल दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेश्यो 20.5:9 है। वहीं, डिवाइस में वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है जो कि हम V50S में देख चुके हैं। इसके अलावा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इतना ही नहीं हैंडसेट में फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 Soc का इस्तेमाल किया गया है।