
LG ने कल ही यूएस मार्केट में स्टाइलस पेन फीचर से लैस अपना नया स्मार्टफोन LG Stylo 6 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह फोन मिडबजट में उतारा गया है जो 4000एमएएच बैटरी व ट्रिपल रियर कैमरा जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। वहीं आज फिर एलजी से जुड़ी अंर्तराष्ट्रीय खबर सामने आई है कि इस कोरियन कंपनी ने अपनी होम मार्केट में एक नया डिवाईस LG Q61 नाम के साथ लॉन्च किया है। यह फोन आर्कषक लुक के साथ ही पंच-होल डिसप्ले व क्वॉड रियर कैमरा जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
LG Q61
एलजी क्यू61 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एलजी ने अपने फोन को पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के साईड पैनल्स जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं चिन पार्ट थोड़ा ज्यादा चौड़ा है। इसी तरह स्क्रीन के उपरी बाईं ओर होल दिया गया है, इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। LG Q61 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।
LG Q61 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के 12एनएम तकनीक पर बने हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। दक्षिण कोरिया में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ेें : Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG Q61 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगपिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी क्यू61 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
LG Q61 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन के साईड पैनल पर अलग से गूगल असिटेंट का शार्टकट बटन दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। LG Q61 को टाइटेनियम, व्हाईट और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ेें : Samsung Galaxy Note जैसे फीचर को मिडबजट में लाया LG, अब सस्ती कीमत में मिलेगा स्टाइलस पेन का मजा
एलजी क्यू61 ने MIL-STD 810G सर्टिफाइड चेसिस के साथ बाजार में एंट्री ली है। यानि इस फोन को मजबूती का सर्टिफिकेशन्स प्राप्त है जिसके चलते कहीं पर गिरने व किसी चीज से टकराने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा। कीमत की बात करें तो साउथ कोरिया में LG Q61 को 369,600 KRW में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 22,000 रुपये के करीब है। एलजी इस फोन को इंडिया में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।























