एलजी वी50 थिंक होगा कंपनी का पहला 5जी फोन, अगले महीने देगा दस्तक

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (एमडब्लूसी 2019) के दौरान अपने पहले 5जी फोन को पेश करेगी। वहीं, एलजी इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर से पर्दा उठा चुका है। इसके अलावा कंपनी 24 फरवरी को इवेंट का आयोजन कर फ्लैगशिप एलजी जी8 फोन को पेश करेगी।
दूसरी ओर कोरियन न्यूज वेबसाइट ईटी न्यूज के अनुसार कंपनी वी50 थिंक 5जी को जी8 के साथ पेश करेगी। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी पहली बार जी-सीरीज़ और वी-सीरीज़ को एक साथ पेश केरगी।
इंडिया में लॉन्च हुआ 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर हो रही सेल
एक रिपोर्ट के अनुसार 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आने वाले एलजी के इस हाई-एंड स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलााव फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो कि वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगी। बता दें कि एलजी वी40 थिंक में हीट पाइप सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, अभी एलजी ने फोन की अन्य डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है।
5जी से एक कदम आगे बढ़ एलजी ने शुरू की 6जी की तैयारियां
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कुछ समय पहले एक प्रेस रिलीज़ में कहा, “हम एमडब्लूसी में उपस्थित लोगों को 5जी स्मार्टफोन दिखाएंगे।” इस फ्लैगशिप फोन को मार्च तक बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल अगस्त में एलजी ने यूएस टेल्को स्प्रिंट कॉर्प के साथ साझेदारी कर इस साल की पहली छमाही में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि थी। इसके अलावा ब्रांड 5G तकनीक पर यूरोपीय ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर नई योजना बना रहा है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें