5जी से एक कदम आगे बढ़ एलजी ने शुरू की 6जी की तैयारियां

Join Us icon

साल 2019 को मोबाइल टेक्नोलॉजी के लिए अहम माना जा रहा है। इस साल कई कंपनियां 5जी स्मार्टफोन बाजार में पेश करेंगी। इन्हीं कंपनियों में से एक एलजी भी अपनी 5जी स्मार्टफोन को पेश करेगी। लेकिन, इसके साथ ही एलजी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए 6जी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने साउथ कोरिया के यूजोंग जिले के डेजेओन में स्थित एक रिसर्च सेंटर खोलने की घोषणा की है। लेकिन इस रिसर्च सेंटर में 6जी प्रोड्क्ट्स नहीं बनाए जाएंगे। अनुसंधान संस्थान कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी में इसे स्थापित किया गया है।

इंडिया में लॉन्च हुआ 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर हो रही सेल

एलजी का अनुमान है कि 5जी से 6जी तक आने में 10 साल तक का समय लग सकता है, लेकिन वह “भविष्य की टेक्नोलॉजी की तैयारी” करना चाहते हैं। कंपनी ने 5जी तकनीक पर बड़ा दांव लगाया है। कोरिया की तीन प्रमुख वायरलेस सेवा प्रदाताओं, जिनमें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की सिस्टर कंपनी एलजी यू प्लस भी शामिल है। वह पहले से ही अपने 4जी एलटीई रिप्लेसमेंट की तैयारी कर चुके हैं।

एलजी ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन, नई तकनीक के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि चीन की आईटी मिनिस्ट्री के साथ काम कर रहे 5जी वर्किंग ग्रुप 2020 तक 6जी के ट्रायल शुरू कर देंगे। वहीं, भारत से पहले साल 2019 में चीन का पूरा ध्यान 5जी के विस्तार होगा। वहीं, भारत में 2020 तक 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

भारत में में 2019 के आखिर तक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की बात कही जा रही है। इस नीलामी में रिलायंस जियो के ही शामिल होने की संभावना है। वहीं, हो सकते हैं कि दूसरी कंपनियां भी इस नीलामी में शामिल हों। हालांकि, अभी तक किसी कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर 5जी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here