LG V60 ThinQ 5G गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से होगा लैस

Join Us icon

एलजी जल्द ही अपने नए 5G फोन पेश करने वाली है। कंपनी इस डिवाइस को LG V60 ThinQ 5G के नाम से पेश करेगी। वहीं, अब इसे गीकबेंच पर देखा गया है। बेंचमार्क साइट पर इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन से जुड़े कई डीटेल्स भी सामने आए हैं, जिसमें डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन्स देखे गए हैं।

फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर LM-V600N के साथ स्पॉट किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस LG V50 ThinQ 5G का सक्सेसर वेरिएंट होगा। वहीं, LG V60 ThinQ 5G फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
LG V60 ThinQ 5G
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार एलजी फोन को मॉडल नंबर LGE LM-V600N के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। वहीं, डिवाइस “kona” नाम के एसओसी के साथ आएगा। इस एसओसी को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 होगा। इतना ही नहीं लिस्टिंग की माने तो फोन 8GB रैम के साथ आएगा।

इसके अलावा अब तक सामने सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। क्वाड कैमरा सेटअप में एक लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, एक स्टैंडर्ड लेंस, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक मैक्रो सेंसर हो सकता है। वहीं, फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया होगा।

इसके अलावा कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक LG V60 ThinQ में चार माइक्रोफोन मौजूद होंगे। इन माइक्रोफोन का इस्तेमाल विडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के समय आसपास के शोर को कम करने के लिए होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

बता दें कि हाल ही में LG ने इंडिया की स्मार्टफोन मार्केट में LG W10 Alpha को लॉन्च किया है, जिसे सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। LG W10 Alpha के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.41 इंच की एचडी+ रेनड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी दिया गया है। ​डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली बड़ी नॉच ​दी गई है। LG W10 Alpha का स्क्रीन-टू-बॉडी 86.83 प्रतिशत का है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here