
टेक कंपनी LG ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए ‘एक्स सीरीज़’ का नया डिवाईस LG X2 (2019) पेश कर दिया है। LG X2 (2019) यूं तो मीड बजट में लाया गया है लेकिन इस फोन की सबसे बड़ी खूबी फोन में मिली मिलिट्री ग्रेड रेटिंग है। एलजी का यह नया फोन इतना मजबूत है कि उंचाई से गिरने या करंट लगने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। LG X2 (2019) बहुत ज्यादा या बहुत कम तापमान सहने की क्षमता भी रखता है।
LG X2 (2019) को कंपनी द्वारा अपनी होम मार्केट यानि साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन MIL-STD 810G Compliant के साथ बाजार में आया है जो इसे बेहद ही मजबूत व शक्तिशाली बनाता है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत WON 198,000 रखी गई है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 11,500 रुपये है। यह फोन फिलहाल यूरोपियन देशों में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं LG X2 (2019) के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।

LG X2 (2019)
एलजी एक्स2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच दी गई है। LG X2 (2019) 1440 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की फुलविज़न एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : अब 64-मेगापिक्सल कैमरे का गेम होगा शुरू, जानें कौन सेे फोन हो सकते हैं 64एमपी पर लॉन्च
कंपनी की ओर से LG X2 (2019) को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 308 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG X2 (2019) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए एलजी का यह नया फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने की घोषणा शुरू हुआ Redmi Note 8 का निर्माण, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ?
LG X2 (2019) एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से फोन में गूगल असिस्टेंट शार्टकट बटन भी दिया गया है। बता दें कि LG X2 (2019) में फोन अनलॉकिंग के लिए कोई भी फिजिकल सेंसर या फेस अनलॉक तकनीक नहीं दी गई है। इसे पैटर्न तरीके से ही अनलॉक किया जा सकेगा। वहीं ब्लूटथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही LG X2 (2019) पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। टेक बाजार में इस फोन को आरोरा ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।


















