8 हजार की रेंज में आया HTC का नया स्मार्टफोन, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स और कहां होगी सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/HTC-Wildfire-E5-Plus-.jpg

ताईवान के टेक ब्रांड एचटीसी ने ग्लोबल मार्केट में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से HTC Wildfire E5 Plus​ विदेश में लॉन्च किया गया है जो लो बजट सेग्मेंट में आया है। यह बजट फ्रैंडली 4जी फोन है जिसमें 6GB RAM, 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। फिलहाल यह मोबाइल इंडिया में लॉन्च नहीं होगा लेकिन इसका प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

HTC Wildfire E5 Plus प्राइस

एचटीसी वाइल्डफायर ई5 प्लस सबसे पहले दक्षिण एशियाई देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें थाईलैंड और वियतनाम जैसी मार्केट शामिल होगी। फोन की ग्लोबल कीमत 2,379,000 VND बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 8,130 रुपये के करीब है। विदेशी बाजारों में इस मोबाइल को grey और blue कलर में बेचा जाएगा।

HTC Wildfire E5 Plus स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : एचटीसी वाइल्डफायर ई5 प्लस स्मार्टफोन में 6.745-इंच की बड़ी एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : HTC Wildfire E5 Plus एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में यह नया एचटीसी स्मार्टफोन 6जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया गया है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : HTC Wildfire E5 Plus में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की चार्जिंग टेक्नोलॉजी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 10वॉट या 15वॉट चार्जिंग मिलेगी।

अन्य फीचर्स : एचटीसी वाइल्डफायर ई5 प्लस 4जी फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 और Wi-Fi मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है तथा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट बटन मौजूद है।