
Pova 8 5G फोन कुछ ही दिनों पहले इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह बड़ी 8000mAh बैटरी के साथ आया था जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और मैट्रिक्स डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। वहीं अब इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल टेक मंच पर दस्तक देने जा रहा है। कंपनी Pova 8 Pro लेकर आ रही है जो आने वाली 15 जुलाई को थाईलैंड में लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से इस फोन का डिजाइन और कुछ कैमरा सैंपल्स भी शेयर कर दिए गए हैं।
Pova 8 Pro लॉन्च डिटेल
पोवा 8 प्रो 15 जुलाई को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी थाईलैंड में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Pova 8 और Pova 8 Pro वहां की मार्केट में उतारे जाएंगे। पोवा 8 5जी फोन पहले ही इंडिया में लॉन्च हो चुका है लेकिन पोवा 8 प्रो भारतीय टेक लवर्स के लिए भी नया डिवाइस है। पोवा 8 प्रो को Matrix Dot Smart Alert Light के साथ लाया जाएगा। वहीं ब्रांड की ओर से बताया गया है कि इस मोबाइल में Sony LYTIA 700C सेंसर दिया गया है। टीज़र वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स व लिस्टिंग के आधार पर माना रहा है कि पोवा 8 प्रो 5जी फोन 2.5GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 जीपीयू दिया जा सकता है। बीते दिनों गूगल प्ले कंसोल पर यह मोबाइल 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं मार्केट में इसे 8जीबी रैम पर भी लॉन्च किया जा सकता है।
Pova 8 Pro 5G फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.5K स्क्रीन दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आ चुकी है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर के साथ ही 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स 15 जुलाई को ही सामने आएगी।
Pova 8 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
पोवा 8 5जी फोन को मैट्रिक्स डिस्प्ले डिजाइन पर लाया गया है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती हैं। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 29,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB Storage को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में LPDDR5x RAM दी गई है।
Pova 8 5G फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 50MP LYT600 डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोवा 8 की फुल डिटेल्स 91मोबाइल्स पर यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।











